{"_id":"6b03517007535fd4cc0ee30d","slug":"promotion-process-for-4590-teachers-in-the-district-gains-momentum-jhansi-news-c-11-jhs1019-921396-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जनपद में 4590 शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जनपद में 4590 शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
बीएसए ने अनंतिम सूची पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए दिया तीन दिन का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। विभाग ने संभावित वरिष्ठता सूची जारी की है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस सूची में बेसिक विद्यालयों के 2697 शिक्षक शामिल हैं। जूनियर विद्यालयों के 1893 शिक्षकों को भी जगह मिली है। कुल 4590 शिक्षकों शामिल है। अब अनंतिम वरिष्ठता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए शिक्षकों को तीन दिन का समय दिया गया है। इससे पहले विभाग ने संभावित वरिष्ठता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इस दौरान जनपद के सभी विकासखंडों से बड़ी संख्या में आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इनमें सबसे अधिक शिक्षकों ने सूची में नाम और गुणांक से संबंधित विसंगतियों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कराया है। अब शिक्षकों के पास सूची में अपनी वरिष्ठता, नाम और अन्य विवरणों की जांच करने का अवसर है। किसी भी त्रुटि को लेकर आपत्ति दर्ज कराने का यह सीमित अवसर है।