Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Despite numerous campaigns over three years, the practice of illegal hoarding persists.

Jhansi News: तीन साल में चले कई अभियान, फिर भी नहीं थमा अवैध होर्डिंग का खेल

Mon, 23 Nov 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Despite numerous campaigns over three years, the practice of illegal hoarding persists.
अवैध होर्डिंग की फोटो
विज्ञापन


फोटो
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सरकारी खजाने को चपत लगाने वाले अवैध होर्डिंग लगाने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर विज्ञापन पट हटाए जाते हैं, जुर्माना भी लगाया जाता है। इसके बावजूद कुछ महीने बाद ही प्रमुख चौराहों और सड़कों पर फिर अवैध होर्डिंग नजर आने लगते हैं।
पिछले महीने भी निगम ने 300 से अधिक अवैध होर्डिंग, कियॉस्क और पैनल हटवाए। 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, लेकिन यह रकम भी निगम प्रशासन वसूल नहीं सका। अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इस वजह से हर महीने यह समस्या बनी रहती है। अक्तूबर में नगर निगम ने अभियान चलाकर 300 से अधिक विज्ञापन पट हटाए थे, लेकिन नवंबर में फिर से इनकी भरमार दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

इलाइट चौराहा समेत महानगर के तकरीबन सभी प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में यह अवैध होर्डिंग नजर आ रहे हैं। इससे महानगर की सुंदरता खराब होने के साथ ही ट्रैफिक की समस्या भी आ रही है। हालांकि, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव का कहना कि गलत तरीके से होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed