फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi Adityanath visit will inaugurate and launch many schemes CM will also hold divisional review meeting in J

CM योगी का झांसी दौरा: स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी सेंटर का किया लोकार्पण, कहा- यूपी अब देश का ग्रोथ इंजन

Tue, 11 Mar 2025 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 04:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय समय से आधा घंटे की देरी से 12:30 बजे झांसी पहुंचे। सीएम योगी स्मार्ट सिटी पैथॉलॉजी सेंटर पहुंचे, जिसका लोकार्पण करने के बाद उन्होंने जायजा लिया।

विज्ञापन
Yogi Adityanath visit will inaugurate and launch many schemes CM will also hold divisional review meeting in J
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झांसी में स्मार्ट सिटी के तहत बनवाए गए स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी सेंटर और युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, मैंने झांसी के पहले स्मार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया है। आज झांसी में इसका शुभारंभ स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत हुआ है। मैं इसके लिए झांसी वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुझे यहां अंतरिक्ष संग्रहालय देखने का अवसर प्राप्त हुआ। हम यहां अंतरिक्ष के सभी रहस्यों को जान सकते हैं। यह योजना झांसी के लोगों को स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत मिली है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपराह्न 12:30 बजे झांसी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने स्मार्ट सिटी पैथोलाॅजी सेंटर का लोकार्पण कर इसका जायजा लिया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने मुख्यमंत्री को अत्याधुनिक पैथालाॅली सेंटर की खूबियों के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत झांसी और चित्रकूट के संयुक्त कैंप का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने स्पेस म्यूजियम देखा और ब्रह्मांड के रहस्यों को जाना। यहां से वह क्राफ्ट मेला मैदान आए। 
विज्ञापन


यहां सीएम याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जहां व्यापारी और नाैजवान पलायन को मजबूर था। आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश नए सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है। पीपीपी माॅडल के तहत बने हाॅिस्पटल में बेहतरीन डायग्नोस्टिक सेंटर बन सकता है। 50 बेड के आईसीयू का निर्माण हो सकता है। टेली कंसल्टेशन की सुविधा दे सकता है। झांसी में आज इसका शुभारंभ स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह झांसीवासियों को हृदय से बधाई देते हैं। स्पेस म्यूजियम पर उन्होंने बताया कि उन्होंने इसका वर्चुअल शुभारंभ किया था, तक से अब तक यह 30 लाख से ज्यादा की कमाई भी कर चुका है। कोई काम छाेटा या बड़ा नहीं होता महाकुंभ ने आस्था को आर्थिकी के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी बीमारू प्रदेश रहा यूपी अब भारत का ग्रोथ इंजन बना: योगी
क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले बीमारू प्रदेश के रूप जाना जाने वाला यूपी अब भारत का ग्रोथ इंजन बन गया है। बुंदेलखंड में भी माफिया राज और अवैध खनन होता था। जब भाजपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड को डकैत और माफिया से मुक्त करवाया है। 


बुंदेलखंड के 1070 युवाओं को ऋण चेक दिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। यह अनुमान से कई गुना अधिक है। कुंभ के दौरान यूपी में कहीं भी लूट, छेड़छाड़, अपहरण, हत्या की कोई घटना नहीं हुई है। महाकुंभ के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन यूपी में हुआ है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में सीएम ने कहा कि अब युवा नौकरी के पीछे नहीं, बल्कि जब युवा के पीछे नौकरी होगी। इस योजना के तहत स्टार्टअप शुरू करके युवा उद्यमी 8 से 10 लोगों को काम दे सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के 1070 युवाओं को ऋण चेक का वितरण भी किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed