{"_id":"5a78b2a74f1c1b8e238b6e41","slug":"yaddast-ka-exam-aaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"याददाश्त का ‘इम्तिहान’ आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याददाश्त का ‘इम्तिहान’ आज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
exam, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से 64 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा होगी। जनपद में छह परीक्षा केंद्र संवेदनशील और तीन अति संवेदनशील चिंह्नित किए गए हैं। उन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। पहली पाली (सुबह) हाईस्कूल की परीक्षा होगी, जिसमें परीक्षार्थी गृह विज्ञान की परीक्षा देंगे। दूसरी पाली (दोपहर) में इंटर की हिंदी में परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित होगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिन्हें चैक कर लिया गया हैं। उनकी रिकार्डिंग सभी केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। परीक्षा के समाप्त होने पर रिकार्डिंग को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगी। नकल न हो, इसके लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर और 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सचल दस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और निगाह रखेंगे।
झांसी में 52,267 में हाईस्कूल के 28,371 और इंटर के 23,896 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। विभाग के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल सुविधा, साफ सफाई के इंतजाम रहेंगे और विद्युत व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही धारा 144 लागू की गई, ताकि परीक्षा केंद्र के आस पास भीड़ एकत्र न हो। मंडल में हाईस्कूल क ी 32723 और इंटर के 27984 छात्राएं बैठेंगी इनमें हाईस्कूल व इंटर व्यक्तिगत परीक्षा में 1447 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
मंडल की स्थिति
परीक्षा केंद्र संख्या हाईस्कूल इंटर कुल
झांसी 64 28,371 23,896 52267
ललितपुर 41 24,124 14,695 38,819
जालौन 63 26,122 23,896 50,018
आज
हाईस्कूल - गृहविज्ञान (सुबह साढ़े सात बजे)
इंटर - हिंदी (दोपहर दो बजे से)ं