{"_id":"5f1f20d38ebc3ea08a0d45ad","slug":"worship-to-lord-shiv-jhansi-news-jhs1725289147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव की पूजा अर्चना कप मांगे वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव की पूजा अर्चना कप मांगे वरदान
विज्ञापन
भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भगवान भोलेनाथ की आराधना के विशेष माह सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का संगम दिखा। श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक कर कोरोना वायरस की समाप्ति की प्रार्थना की। घरों में अनुष्ठान और मंत्र जाप किए गए। कई शिवालयों से अभिषेक एवं श्रृंगार का सोशल साइट्स पर सीधा प्रसारण किया गया।
सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में महानगर के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने दूध, गंगाजल, घी, जल, दही, शहद आदि से अभिषेक और ऊं नम: शिवाय मंत्रों का जाप किया। बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का अर्पण किया। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, सुंदरपुरी का बाग स्थित राजा बाबा महादेव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी कई लोगों ने ध्यान रखा। साथ ही मूर्तियों को भी कुछ श्रद्धालुओं ने स्पर्श नहीं किया। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मढ़िया मंदिर महादेव पर अभिषेक किया। दोपहर को सिद्धेश्वर मंदिर सिद्ध पीठ पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। जिसमें नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, विभाग अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच योग ऋ षि अविनाश, विभाग महामंत्री पंडित विनोद अवस्थी, बलवीर सिंह दरोगा, अतुल मिश्रा, विकास अवस्थी मौजूद रहे।
क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष अजीत राय ने महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान प्रभु का शृंगार किया गया। महाआरती में कोरोना वायरस की समाप्ति की प्रार्थना की। इस मौके पर शिवकुमारी राय, लक्ष्मी राय, तानिया राय, प्राची राय, अंकित राय, प्रमोद शिवहरे, संजीव शर्मा, बाला प्रसाद कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, अर्चना दुबे, आनंद राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------
पार्षदों ने भी किया दुग्धाभिषेक
झांसी। खुशीपुरा स्थित मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर पर पार्षदों ने भगवान का दूध से अभिषेक किया। इस मौके पर उपसभापति राजेश त्रिपाठी, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय, लखन कुशवाहा, सुनील नैनवानी, धर्मेंद्र, नवीन, रवि, हिदेश टंडन, नरेश वर्मा मौजूद रहे।