फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   World Wildlife Day: We also need love and affection, befriend us

विश्व वन जीव दिवस : हमें भी चाहिए प्यार-दुलार, कर लो हमसे दोस्ती

Thu, 03 Mar 2022 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
World Wildlife Day: We also need love and affection, befriend us
झांसी। विश्व वन्य दिवस बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। हर वर्ष इसे 03 मार्च को मनाया जाता है। लोगों का मानना है कि वन्य जीव हिंसक होते हैं, हमें इनसे दूर ही रहना चाहिए। लेकिन वन्य जीवों से ही हमारे जंगल और हमारे आसपास की दुनिया खूबसूरत है। इन्हें दुत्कार नहीं बल्कि आपके प्यार और दुलार की जरूरत है। ये जीव भी हमारे अच्छे दोस्त बन सकते हैं।
विज्ञापन

हमारे आसपास बंदर, मोर, मकाऊ, भालू, रंग-बिरंगे पक्षियों की एक अलग ही दुनिया है। झांसी के उद्यान विभाग में मोरों का सुंदर बसेरा है। सुबह-शाम उद्यान में दर्जनों मोर घूम-घूमकर लोगों को आकर्षित करते हैं। उद्यान प्रभारी जेएस यादव बताते हैं कि कुछ महीनों से कई मोर आने लगे हैं। उद्यान के कर्मचारी और घूमने वाले लोग इन्हें दाना खिलाते हैं। वहीं उद्यान में नीले रंग की चमकीले पंख वाली कई तरह की चिड़िया लोगों को खूब लुभाती है।
विज्ञापन

मकाऊ और परन शर्मा में है गजब की दोस्ती
झांसी। शहर में अयोध्यापुरी में रहने वाले परन शर्मा (विधायक रवि शर्मा के पुत्र) के घर पर सुंदर चिड़ियों और मकाऊ पक्षी का बसेरा है। इस साउथ अमेरिकन तोते और परन शर्मा में गजब की दोस्ती है। मक ाऊ उन्हें प्यार से पारू बुलाता है और उन्हें देखते ही बच्चों की तरह उनके हाथ और कंधे पर चढ़ जाता है। परन बताते हैं कि इस मकाऊ का नाम उन्होंने प्यार से मैंगो रखा है। उसकी उम्र तीन साल है। वह घर में सभी के नाम बुलाता है। उधर, ललितपुर के मड़ावरा की रीछना पहाड़ी पर 200 से अधिक भालुओं की अपनी ही दुनिया है। वन विभाग इस स्थान को संरक्षित करने की तैयारी कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखंजर में तेजी से बढ़ रही गिद्धों की संख्या
मड़ावरा (ललितपुर)। पर्यावरण संतुलन एवं जैव खाद्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले भारतीय गिद्धों के संरक्षण की महती आवश्यकता है। ललितपुर के मड़ावरा वन क्षेत्र के ग्राम लखंजर के जंगलों में गिद्धों की बढ़ती संख्या पर्यावरण संतुलन के लिए एक सकारात्मक संकेत है। मोबाइल नेटवर्क की पहुंच से दूर मदनपुर पूर्वी वनबीट में फटन स्थान पर एवं लखंजर के जंगलों में ऊंची पहाड़ियों में गिद्ध अपने प्राकृतिक निवास में पनप रहे हैं और इनकी संख्या भी बढ़ रही है। गिद्धों के संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा भी कार्यक्रम चलाए जाते हैं। पहाड़ी के आसपास पहले गिद्धों की संख्या बढ़ाने के उदेश्य से एक रेस्टोरेंट भी खोला गया था। जो देखभाल के अभाव में अब नहीं दिखता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed