{"_id":"2a2f7f69c9fb3b7dd25055106478741e","slug":"workers-will-now-also-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मजदूर भी होंगे ऑनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मजदूर भी होंगे ऑनलाइन
ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। श्रम विभाग ने पंजीकृत श्रमिकों का ब्योरा ऑनलाइन करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए फीडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। श्रमिकों का डाटा ऑनलाइन होने से उनकी पहचान आसान हो जाएगी।
श्रम विभाग में मंडल के 41,261 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें ललितपुर में 19,713, झांसी में 13,736 व जालौन जनपद में 7,812 श्रमिक पंजीकृत हैं। विभाग द्वारा अब इन सभी पंजीकृत श्रमिकों का ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है। श्रमिक का नाम, पिता /पति का नाम, आयु, स्थानीय व स्थायी निवास का पता, परिवार का ब्योरा आदि फीड किया जा रहा है।
ऑनलाइन ब्योरे के माध्यम से श्रमिकों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। काम के लिए देश के किसी भी कोने पर जाने पर रोजगार देने वाला व्यक्ति श्रमिक की पहचान उसके ऑनलाइन ब्योरे से कर सकेगा। इसके अलावा श्रम विभाग द्वारा भविष्य में श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण व नवीनीकरण की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए वह ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
फोन नंबर हो गया जरूरी
झांसी। पंजीकरण या नवीनीकरण के समय श्रमिकों को अनिवार्य रूप से श्रम विभाग को अपना मोबाइल /फोन नंबर उपलब्ध कराना होगा। स्वयं का नंबर नहीं होने की स्थिति में वह किसी सगे-संबंधी का नंबर भी दर्ज करा सकेंगे। चूंकि, ज्यादातर श्रमिक काम के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाते हैं। ऐसे में उनके पते पर सूचना भेजने के बाद भी उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती है। जबकि, फोन के माध्यम से श्रम विभाग के लिए उन्हें जानकारियां उपलब्ध कराना आसान होगा।
फर्जी श्रमिकों की शुरू हुई तलाश
झांसी। श्रमिकों के कल्याणार्थ सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए तमाम ऐसे लोगों ने भी श्रम विभाग में पंजीकरण करा रखा है, जो श्रमिक नहीं हैं। लेकिन, अब विभाग ने फर्जी श्रमिकों का चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में उप श्रमायुक्त विनोद शंकर मिश्र ने मंडल के सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को श्रमिकों का पंजीकरण कार्यस्थल पर ही जाकर करने के निर्देश दिए हैं।