फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Workers pelted stones at police on Jalaun-Jhansi border

जालौन-झांसी सीमा पर रोके गए मजदूरों ने किया पुलिस पर पथराव, चार पुलिस कर्मी घायल

Sun, 10 May 2020 05:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 May 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Workers pelted stones at police on Jalaun-Jhansi border
मजदूरों ने किया पथराव - फोटो : amar ujala

झांसी-जालौन सीमा पर वाहन रोके जाने पर रविवार को मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शाम को बैरियर हटाने के बाद यातायात सुचारू किया गया।

विज्ञापन


झांसी-जालौन सीमा पर एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिरौना चौकी के पास जालौन पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे बैरियर लगाकर मजदूरों के वाहनों को रोक दिया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लगने लगी। जाम में महाराष्ट्र से लौट रहे मजदूरों के वाहन फंसे रहे। इस दौरान मजूदर पुलिसकर्मियों से बात करने गए, तो पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को लौटा दिया।
विज्ञापन


करीब शाम चार बजे मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। करीब 30 मिनट तक मजदूरों ने जमकर पत्थरबाजी की। पथराव होते ही सीमा पर अफरातफरी मच गई। वहीं पथराव में सिपाही नीतू कुमार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने जालौन प्रशासन से वार्ता की, जिसके बाद बैरियर हटाकर यातायात सुचारु  किया गया। वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद भी घंटों वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed