फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   workers on strike

हड़ताल पर रहे सफाईकर्मी

Sun, 08 Mar 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
workers on strike
सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर नगर विधायक को समस्याएं बताईं।
झांसी। तमाम मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की वजह से कई जगहों पर कूड़ा नहीं उठा। कर्मचारियों ने काम बंद करके नगर निगम में सभा की और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

एरियर बकाया समेत कई लंबित मांगों को लेकर उप्र सफाई मजदूर संघ ने हड़ताल का एलान किया था। हड़ताल के चलते शनिवार को अधिकांश सफाईकर्मियों ने काम नहीं किया। सड़कों पर झाडू नहीं लगाई। कूड़ा जगह-जगह पड़ा रहा। हंसारी, स्कूल पूरा, मसीहागंज, गुदरी, सिमरधा, लहरगिर्द, ओरछा गेट के बाहर, अलीगोल, आजादगंज, मुकरयाना, तलैया, दतिया गेट, प्रेमगंज आदि इलाकों में कूड़ा न उठने से पूरे दिन गंदगी फैली रही। व्यावसायिक इलाकों में भी सफाई न होने से कूड़ा सड़कों पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

दोपहर को भारी संख्या में सफाई कर्मी नगर निगम पहुंच गए। सफाईकर्मियों ने यहां सभा की। यूनियन अध्यक्ष अशोक प्याल ने निगम प्रशासन पर सफाईकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने भी सफाईकर्मियों से बात करके हड़ताल खत्म करने की अपील की। शाम को नगर आयुक्त से वार्ता के बाद यूनियन नेताओं ने हड़ताल स्थगित कर दी। अध्यक्ष अशोक प्याल के मुताबिक निगम प्रशासन ने बकाया भुगतान समेत अन्य कार्य जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया है। बता दें, नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को ही हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed