फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women will write a new definition of self-reliance, now they will make paint from cow dung

Jhansi News: महिलाएं लिखेंगी आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा, अब गोबर से बनाएंगी पेंट

Fri, 29 Aug 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women will write a new definition of self-reliance, now they will make paint from cow dung

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। जनपद की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा लिखने जा रही हैं। वह अब गोबर से पेंट बनाएंगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अभी तक खाद्य तेल, खाद्यान्न, परिधान, पशु आहार के क्षेत्र में काम कर रही थीं लेकिन यह जनपद का पहला प्लांट होगा, जहां गोबर से पेंट बनाया जाएगा। इसका उपयोग सरकारी भवनों में किया जाएगा। वहीं, दीपावली में यह बाजारों में भी उपलब्ध होगा।




चिरगांव की ग्राम पंचायत गुलारा की गोशाला में करीब 40 लाख रुपये की लागत से शुरू हुए इस प्लांट में तीन कमरों के साथ ही मशीनें लगाई गई हैं। गोवर्धन प्रेरणा महिला लघु उद्योग समिति की ओर से शुरू किए गए इस कार्य में 20 महिलाओं का समूह कार्य करेगा। समूह की अध्यक्ष पुष्पा योगी ने बताया कि इस प्राकृतिक पेंट के उपयोग से गर्मी के दिनों में कमरे का तापमान कम रहेगा। छोटे-मोटे कीड़े नहीं आएंगे। शुगर, अस्थमा जैसी बीमारियां घर में नहीं पनपेंगी। इस पेंट की कीमत भी कम रहेगी। प्लांट का उद्घाटन प्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर) ने किया। इस दौरान विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि यह उद्योग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि गाय के गोबर का जब उपयोग होगा तो निश्चित ही अन्ना प्रथा पर अंकुश लगेगा । इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसकी कारगर भूमिका रहेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, डीसी एनआरएलएम बृजमोहन आंबेड, खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा, एडीओ अमिताभ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed