फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women's security will be strengthened, police will get 122 women policemen today

पुख्ता होगी महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस को आज मिलेंगी 122 महिला पुलिसकर्मी

Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women's security will be strengthened, police will get 122 women policemen today
झांसी। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और पुख्ता हो जाएगी। बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को 122 महिला पुलिसकर्मी मिल जाएंगीं। आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन में महिला आरक्षियाें का प्रशिक्षण पूरा हो गया। बुधवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में डीआईजी जोगेंद्र कुमार आरक्षियों का हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सालभर चले प्रशिक्षण के जारी परिणामों के मुताबिक सिल्की राठौर को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का खिताब मिलेगा। सिल्की को 1500 अंकों में 1192.5 अंक हासिल हुए हैं। इसी तरह शारीरिक प्रशिक्षण में रिंकी, पद संचलन में कंचन सिंह, शस्त्र प्रशिक्षण में शालिनी यादव, जंगल प्रशिक्षण, फील्ड, क्राफ्ट में प्रियंका चौधरी, भीड़ नियंत्रण में श्वेता सिंह, अनआर्म्ड कॉम्बैट में हिमांशी गुप्ता, योगासन में खुशबू सिंह, यातायात नियंत्रण में साधना सिंह, आतंकवाद, डकैती निरोधक प्रशिक्षण एवं वन मिनट ड्रिल में अंजलि पांडेय, विशिष्ट तलाशी अभियान में कीर्ति सिंह को पहला स्थान मिला है। इंटरनल विषयों में शालू वर्मा, प्रियंका चौधरी, कामिनी कुमारी, कुंजन फौजदार, नेहा सारस्वत, ज्योति, आरती, हेमलता अव्वल रहीं हैं। इन सभी को बुधवार को पासिंग आउट परेड में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed