{"_id":"603aada58ebc3ee974200d9b","slug":"women-s-councilor-and-executive-officer-clashed-controversy-broke-out-jhansi-news-jhs1896618148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सभासद और अधिशासी अधिकारी भिड़े, जमकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सभासद और अधिशासी अधिकारी भिड़े, जमकर हुआ विवाद
विज्ञापन
बंगरा। नगर पंचायत कटेरा में शनिवार को एक महिला सभासद और अधिशासी अधिकारी के बीच जमकर विवाद हुआ। सभासद ने अधिशासी अधिकारी पर अभद्रता व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया। जबकि, अधिशासी अधिकारी ने महिला सभासद पर मारपीट करने का आरोप लगाया। सभासद की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
नगर पंचायत की सभासद मनोरमा देवी शनिवार की दोपहर क्षेत्र के एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर पंचायत कार्यालय पहुंची थीं। इसी दरम्यान किसी बात को लेकर उनकी अधिशासी अधिकारी रामबदन सिंह यादव से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। किसी तरह कार्यालय के स्टाफ ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान सभासद ने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, जिससे झगड़ा बढ़ गया। वहीं, अधिशासी अधिकारी का कहना है कि बातचीत के दौरान महिला सभासद मारपीट पर उतारू हो गईं। उनके साथ आए दो लोगों ने भी उनके साथ मारपीट कर दी और सभी ने मिलकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह जान बचाकर निकल पाए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। जबकि, सभासद ने पुलिस में तहरीर देकर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि सभासद की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है, लेकिन ईओ कटेरा की ओर से कोई भी सूचना अभी तक नहीं दी गई है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
सभासद के समर्थन में चेयरमैन
बंगरा। नगर पंचायत कटेरा के चेयरमैन मधुकर शाह बुंदेला सभासद के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी के रवैये से सभी सभासद परेशान हैं। महिला के साथ अभद्रता गलत है। अधिशासी के खिलाफ कार्रवाई होने चाहिए। घटना से सभी सभासदों में आक्रोश है।