फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women of the group will get shops in Jhansi Mahotsav: CDO

झांसी महोत्सव में समूह की महिलाओं को मिलेंगी दुकानें : सीडीओ

Sun, 31 Dec 2023 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women of the group will get shops in Jhansi Mahotsav: CDO
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दुकान देने से मना करने के मामले मेंं सीडीओ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीडीओ जुनैद अहमद ने रविवार को कहा कि झांसी महोत्सव के आयोजकों को समूह की महिलाओं को दुकानें देनी होंगी।
दरअसल, शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने 11 समूह की सूची जारी कर उन्हें किले की तलहटी में चल रहे झांसी महोत्सव में दुकानें आवंटित कराने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा था। उन्होंने महिलाओं को महोत्सव स्थल पर पहुंचकर दुकानों का संचालन शुरू करने की अनुमति दी थी। शनिवार को जब महिलाएं दुकान पर पहुंची तो महोत्सव के आयोजकों ने महिलाओं को अपमानित कर लौटा दिया था। साथ ही दुकानों पर लगे बैनर फाड़ दिए थे। इसके बाद सभी महिलाओं ने विकास भवन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ने झांसी विकास प्राधिकरण के अफसरों से जानकारी ली। साथ ही महिलाओं को प्राथमिकता पर दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया की स्थिति भी जानी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं को प्राथमिकता पर महोत्सव स्थल पर दुकानें दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। महोत्सव आयोजकों द्वारा दुकान आवंटित करने से मना नहीं किया जा सकता। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला स्वयं सहायता समूह को सूची में शामिल कर झांसी महोत्सव में दुकानें आवंटित करने के लिए कहा गया है। - जुनैद अहमद, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed