फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women mobile snatch by punks

महिला का मोबाइल छीन ले गए बदमाश

Sun, 14 Jul 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
women mobile snatch by punks
झांसी। रेलवे स्टेशन के निकट घोड़ा स्टैंड से पांच बदमाश ललितपुर की रहने वाली एक महिला के हाथ से मोबाइल छीन ले गए। वह अपनी बहन के साथ बीड़ी के पत्ते देने झांसी आई थी। जाते- जाते युवक उसे एक कार्ड दे गए, जिसमें सुनील घोड़े वाला लिखा था। जीआरपी अब उसी कार्ड की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को ललितपुर के नेहरू नगर निवासी सुशीला अपनी बहन शकुंतला के साथ बीड़ी की पत्ती बेचने झांसी आई थी। वह पुलिया नंबर नौ रोड पर बने घोड़ा स्टैंड के पास से गुजर रही थी, तभी दो बदमाशों ने उनको रोक लिया। बदमाश पहले उनसे चार सौ रुपये मांगने लगे। महिलाओं ने जब रुपये देने से मना किया, तभी उनके तीन और साथी आ गए। इसी बीच बदमाश सुशीला के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। बाद में पीड़ित बहनों ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed