फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women are moving ahead in business, standing on their own feet

Jhansi News: कारोबार में आगे बढ़ रहीं महिलाएं, हो रहीं अपने पैरों पर खड़ी

Mon, 06 Jan 2025 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Women are moving ahead in business, standing on their own feet
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब उद्यमिता के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसका अंदाजा बड़ागांव विकासखंड के ग्राम घुघुवा में स्थापित प्रेरणा बाजार को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। यहां ऑयल प्लांट के अलावा महिलाओं की ओर से अन्य कई कारोबार भी किए जा रहे हैं। उत्पादन से लेकर वितरण तक की जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही हैं।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए वित्तीय सहायता के साथ-साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है। इसका खासा असर भी देखने को मिल रहा है। अलग-अलग स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 480 महिलाओं ने बड़ागांव ब्लॉक के घुघुवा में प्रेरणा बाजार स्थापित किया है।
विज्ञापन

प्रेरणा बाजार में ऑयल प्लांट लगाया गया है, जिसमें सरसों का तेल निकाला जाता है। इसके अलावा, यहां दोना-पत्तल लगाने की मशीन भी लगाई गई है। इसके साथ ही चप्पल बनाने का प्लांट भी स्थापित किया गया है। मसालों की पिसाई भी यहां होती है। इसके साथ ही फ्लोर मिल लगाने की भी तैयारी है। खास बात यह है कि यहां कच्चे माल के बंदोबस्त से लेकर उत्पादन तक की कमान महिलाएं संभाले हुए हैं। इसके अलावा, तैयार माल की मार्केटिंग की व्यवस्था भी महिलाओं के हाथ में ही है। प्लांट का पूरा हिसाब-किताब भी महिलाएं ही रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंट कारखाना भी हुआ तैयार
चिरगांव विकासखंड के ग्राम गुलारा में पेंट कारखाने का निर्माण पूरा हो गया है। इसमें गोबर से पेंट का निर्माण किया जाएगा। इस कारखाने का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथ रहेगा। उत्पादन से लेकर वितरण तक की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। इकाई का निर्माण पूरा हो गया है। इसी माह इसका संचालन शुरू कर दिया गया है।


स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, उत्पादन से लेकर वितरण तक में महिलाओं की मदद की जाती है। - बृजमोहन अंबेड, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed