फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women and girls not save in city

हकीकत से दूर हैं महिला सुरक्षा के दावे और वादे

Sun, 08 Nov 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women and girls not save in city
झांसी। जिले में लड़कियां महफूज नहीं हैं। जी हां, हालात कुछ ऐसा ही कहते नजर आ रहे हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज में नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक महीने के भीतर ही छेड़खानी से तंग आकर एक अन्य नाबालिग लड़की ने अपनी जान दे दी है। ये सनसनीखेज घटना एरच थाना इलाके में सामने आई है। सुसाइड नोट में नाबालिग ने अपनी मौत का जिम्मेदार एक लड़के और उसके परिवार के लोगों को बताया है। एक के बाद एक सामने आ रहीं ये घटनाएं सरकार और पुलिस के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल रही हैं। राजनीति भी गरमाने लगी है। विपक्षी दल महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ ले रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में जंगलराज की स्थिति है। ‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’ का नारा कागजों में दर्ज इबारत भर बनकर रह गया है। हकीकत से इसका कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

सरकार महिला सुरक्षा के बड़े - बड़े दावे और वादे तो करती है, लेकिन हकीकत इससे बिलकुल इतर है। पूरे प्रदेश में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। झांसी में भी लगातार महिला उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। पॉलिटेक्निक में नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से भी पुलिस ने सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन

- डा. चंद्रपाल सिंह यादव, सांसद
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज की स्थिति कायम हो गई है। घर से बाहर निकलने में महिलाएं घबराने लगी हैं। उनमें भय व्याप्त है। सरकार को महिला सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। सरकार को बातें कम और काम ज्यादा के सिद्धांत पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री
पॉलिटेक्निक में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक माह के भीतर ही एक अन्य नाबालिग को छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या करनी पड़ी। इससे साफ जाहिर होता है सरकार के महिला सुरक्षा के दावों में दम नहीं है। प्रदेश में हालात बद से बदतर हो चले हैं। छोटी-छोटी बच्चियां भी मजफूज नहीं हैं।

- राज राजगढ़, जिलाध्यक्ष - बसपा
महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस का रुख सख्त है। इसके लिए लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो रही है। पॉलिटेक्निक की घटना के महज कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एरच वाली घटना में भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
- रवि शर्मा, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed