फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman's murder accused injured by police bullet

Jhansi News: पुलिस की गोली से घायल हुआ महिला का हत्यारोपी

Wed, 02 Jul 2025 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's murder accused injured by police bullet

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। टहरौली थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में सुशीला सिंह की हत्या में वांछित बदमाश अनिल वर्मा मंगलवार देर-शाम हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि सुशील सिंह की हत्या मामले में उसकी छोटी बहू पूजा एवं बहन कामिनी को जेल भेजा जा चुका जबकि अनिल वर्मा फरार हो गया था। पुलिस उसे तलाशने में जुटी थी। मंगलवार देर-शाम उसके टहैराली थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बाइक पर सवार अनिल को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन, अनिल ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई। पुलिस की गोली अनिल के पांव में जा लगी। पुलिस का कहना है कि अनिल के पास से करीब आठ लाख के जेवर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed