फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman's jewelery stolen on pretext of curing illness

Jhansi News: बीमारी दूर करने के बहाने महिला के ले उड़ जेवरात

Tue, 03 Sep 2024 06:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's jewelery stolen on pretext of curing illness
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मसीहागंज में दो जालसाज बदमाशों ने योग करके लौट रही महिला को झांसा देकर उसके लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिया। जेवरात लेकर जालसाजों के लापता होने से हकबकाई महिला सीपरी बाजार थाने पहुंची। यहां उसने शिकायती पत्र दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

मसीहागंज निवासी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे वह पार्क में योग करने के बाद लौट रही थी। पार्क से होते हुए जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे दो युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने खुद को आध्यात्मिक शक्तियों का जानकार बताते हुए उसकी बीमारी समेत सभी परेशानियों को दूर कर देने की बात कही। वह दोनों युवकों के झांसे में आ गईं। युवकों ने कहा, दो मिनट में आपकी समस्या दूर हो जाएगी। युवकों ने अपने कान के टॉप्स, चेन और चूड़ियां उतारने को कहा। महिला ने जेवरात उतारकर उनके हाथ में रख दिए। इसके बाद युवकों ने महिला से 50 कदम पैदल चलकर वापस आने को कहा। वह 50 कदम चलने के बाद जैसे ही लौटीं, दोनों जालसाज युवक वहां से नदारद थे। यह देखकर वह सन्न रह गईं। उन्होंने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन उनको लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंचे। थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक, मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed