फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman's dead body found on the roadside under suspicious circumstances

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिली महिला की लाश

Tue, 19 Dec 2023 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found on the roadside under suspicious circumstances
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर के बरुआमाफ संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क किनारे महिला की लाश बरामद हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। इस वजह से विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने पति के खिलाफ मुकदमा जीता था। उधर, मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

भगवंती कोरी (45) पत्नी रमेश आर्य पति से अलग अपने मायके बरुआमाफ गांव में रहती थी जबकि पति रमेश आर्य निवाड़ी के तरीचर कला में रहता है। करीब 19 साल पहले उनकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद भगवंती अपने बेटे अजय को लेकर अलग रहने लगी। पति के खिलाफ उसने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कुछ दिन पहले ही कोर्ट ने भगवंती के पक्ष में फैसला सुनाया था। परिवार के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराने में जुटे थे। परिजनों का कहना है सोमवार शाम इसी वजह से वह घर से निकली थी। रात में लौटकर घर नहीं आई। परिजनों के तलाशने पर भी मालूम नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर ऊपरी चोट के निशान नहीं हैं। मऊरानीपुर इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि मौत की वजह साफ नहीं हुई। विसरा को सुरक्षित रखवाया गया है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed