{"_id":"5cf582e9bdec22075c118446","slug":"woman-worship-for-shani-devta","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे - बाजे के साथ निकाली शनि देवता की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे - बाजे के साथ निकाली शनि देवता की शोभायात्रा
Tue, 04 Jun 2019 01:58 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
shani puja
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।महानगर में न्याय के देवता शनि देव का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनि मंदिरों में सुबह सरसों के तेल से अभिषेक हुआ। श्रृंगार के बाद महा आरती श्रद्धालुओं ने की। शहर में श्रद्धालुओं ने शनि महाराज की भव्य शोभायात्रा गाजे - बाजे के साथ निकाली, जिसका व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
मुहल्ला लक्ष्मणगंज के माधो बेड़िया शनि देव मंदिर में सुबह अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शाम को डीजे व बैंड की धुन पर जय जयकार लगाते हुए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इसमें बग्गी पर भगवान शनि देव के स्वरूप विराजमान रहे। गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार आदि इलाकों में भ्रमण के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची। यहां महा आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, पिल्ली महाराज, कमलेश कुशवाहा, गोकुल दुबे, नत्थू कुशवाहा, हरेंद्र कंसौरिया, मुकेश अग्रवाल, राजीव श्रीवास्तव, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, अजय कांत पाठक, सौरभ पटिया, राघव वर्मा मौजूद रहे। इधर सभासद प्रदीप नगरिया, अभिषेक साहू, दिलीप औजार, राकेश सोनी, संदीप नाछोला, रमाकांत सोनी ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
इधर झरनागेट स्थित श्री अंजनी नंदन रामदूताय आश्रम बालाजी धाम में गरीबों को अन्नदान किया गया। फूल बंगला सजाया गया और सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर पर नीलू कौशिक, मुकेश सिंघल, अजय अग्रवाल, राहुल गोस्वामी मौजूद रहे। झरना गेट स्थित शनि देव मंदिर में सुबह महाभिषेक गंगाजल, घी, शहद, दूध, दही, इत्र से हुआ। तेल स्नान कराकर शनि महाराज को काले तिल, उडद, इमरती आदि प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद लोक कल्याणकारी सर्व शांति मंगलकारी यज्ञ हुआ। इस अवसर पर प्रबंधिका शशि झा, देवराज चतुर्वेदी, रमाकांत पाठक, सुमन, रमेश खैरा आदि मौजूद रहे। इधर युवा शक्ति संगठन एवं क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, प्रगति शर्मा, लक्ष्मी राय, महंत भरत दास त्यागी आदि ने गुर्जधर हनुमान मंदिर स्थित शनि देव जी का अभिषेक व पूजन किया।
झांसी।ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर सोमवार को जगह - जगह सुहागिन महिलाओं ने वट का पूजन किया। परिक्रमा की और वट को सूत लपेटा। सावित्री और सत्यवान की अमर कथा भी सुनाई। वहीं कई महिलाओं ने निर्जल व्रत भी धारण किया, जो पूजा के बाद समाप्त किया।
सनातन धर्म में पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए कई व्रत व पूजन महिलाओं द्वारा किए जाते हैं। इनमें वट सावित्री व्रत का बड़ा महत्व है। महिलाएं इस व्रत क ो सौभाग्य प्राप्त करने के लिए करती हैं। यह पर्व ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावित्री यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण लौटा लाई थीं। सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर तक सभी सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष पर पहुंची। यहां सात बार परिक्रमा कर वट पर कच्चा सूत लपेटा, अक्षत, जल, फूल और मिठाई अर्पित की तथा सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी। इस मौके पर उन्होंने दान भी किया। पर्व अवसर पर पानी वाली धर्मशाला, सिद्धेश्वर मंदिर, रेलवे कालोनी सहित कई इलाकों में लगे वट वृक्ष की विधिवत पूजा की गई।