{"_id":"6ad920db0ea942a9c6054bb4","slug":"martyrdom-of-police-personnel-commemorated-on-remembrance-day-jhansi-news-c-11-jhs1019-901819-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्मृति दिवस पर याद की गई पुलिसकर्मियों की शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्मृति दिवस पर याद की गई पुलिसकर्मियों की शहादत
विज्ञापन
झांसी। शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। आईजी आकाश कुलहरि, एसएसपी विकास कुमार की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प गुच्छ अर्पित करके उनकी शहादत को नमन किया।
आईजी आकाश कुलहरि ने शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज की सुरक्षा में उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके त्याग और समर्पण को पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने जनसेवा, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान एसपी ग्रामीण डाॅ. अरविंद कुमार, सीओ सदर सिमरन सिंह, रामवीर सिंह, पीयूष पांडेय, मुकेश कुमार सिंह, रक्षपाल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर मौजूद रहे।