फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman tried to set herself on fire by pouring oil on herself in front of DM

Jhansi News: महिला ने डीएम के सामने खुद पर तेल उड़ेलकर की आग लगाने की कोशिश

Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman tried to set herself on fire by pouring oil on herself in front of DM
- अपनी पीड़ा बताते हुए हुई बेहोश, स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
विज्ञापन

- सक्रिय हुए अमले ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों में कराया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
गरौठा। शनिवार को गरौठा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची एक महिला ने डीएम के सामने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। इससे पहले कि वह खुद को आग के हवाले कर पाती, वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। महिला का आरोप था कि गांव का एक दबंग बार-बार उसके टपरे को तोड़ देता है। अपनी पीड़ा बताते हुए महिला बेहोश भी हो गई, जिसे आनन-फानन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला और आरोपी पक्ष के बीच समझौता कराकर समस्या का समाधान किया।
गरौठा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अविनाश कुमार लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच तकरीबन डेढ़ बजे मोतीकटरा गांव की महिला रामढकेली वहां पहुंची और उसने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद महिला सिपाहियों ने उसे पकड़ा। महिला ने बताया कि गांव का दबंग आए दिन शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज करता है और उसके टपरे को गिरा देता है, जिससे उसे अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है। महिला ने रोते हुए बताया कि वह तंग आ चुकी है। दबंग की शिकायत कई बार पुलिस-प्रशासन से भी कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान महिला बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डीएम ने गरौठा एसडीएम, तहसीलदार और सीओ को मौके पर जाकर तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले का निस्तारण किया।
विज्ञापन


73 समस्याएं आईं, छह निपटीं
गरौठा। गरौठा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 73 समस्याएं आईं, लेकिन मौके पर महज छह का ही निस्तारण हो पाया। इस दौरान डीएम ने कहा कि शिकायतों को अधिकारी खुद संज्ञान में लें। योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले। राजस्व कर्मी, थानाें के प्रभारी निरीक्षक अवैध कब्जों की शिकायतों की विवेचना कर कार्रवाई करें। इस मौके पर एसएसपी राजेश एस, एसडीएम श्वेता साहू, सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय, तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, सीओ अरुण कुमार चौरसिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल गुप्ता, डा. विवेक सोनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी बामौर डा. ओपी राठौर, डा. अंशुमन तिवारी, त्रिभुवन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed