फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman strangled in front of daughter in Lalitpur for not remarrying

रुपये लेकर किसी की भी बना देते थे बीवी: दोबारा शादी न करने पर बेटी के सामने घोंटा गला, बच्ची को लावारिस छोड़ा

Thu, 19 Sep 2024 01:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट/ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट/ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Sep 2024 01:30 PM IST
सार

आरोपी महिला को झांसी से ललितपुर लाए और रास्ते में तौलिया से गला घोंट दिया। उसका शव तालबेहट में झाड़ियों में फेंक दिया। सुनीता की 11 माह की बच्ची जो उसकी गोद में थी।

विज्ञापन
Woman strangled in front of daughter in Lalitpur for not remarrying
दोबारा शादी से इनकार करने पर किया कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपये लेकर शादी कराने वाले गिरोह के सदस्यों ने दोबारा शादी से इनकार करने पर महिला की जान ले ली। चलती कार में 11 महीने की बेटी के सामने ही सुनीता की तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी। मासूम बच्ची अंशिका को तालबेहट के सुनसान इलाके में अकेला छोड़कर चले गए। यह खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया है।

विज्ञापन


ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में मंगलवार रात को राजमार्ग के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। उसे गला घोंटकर मारा गया था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने वारदात के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी तालबेहट के नेतृत्व में कोतवाली तालबेहट, एसओजी, सर्विलांस सहित छह टीमों का गठन किया था। पुलिस ने रात में ही ललितपुर, झांसी और जालौन के टोल प्लाजा व अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान एक सफेद कार संदिग्ध पाई गई। दूसरी ओर मृतका की शिनाख्त सुनीता उर्फ सावित्री (22) पत्नी नितिन निवासी ग्राम गुरुगांव, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात के रूप में की गई। पुलिस ने कार बरामद करते हुए पप्पू सचान उर्फ अखिलेश, धर्मेंद्र सचान और महिला रानी को हिरासत में लिया। सभी आरोपी कानपुर देहात के गुरुगांव के ही निवासी हैं।

विज्ञापन

पूछताछ में पप्पू ने बताया कि उनका गिरोह रुपये लेकर शादी कराता है। सुनीता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने नितिन उर्फ सोनू निवासी गुरुगांव के साथ कराई थी। नितिन शराब पीता था, जिस कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन

सुनीता से इसकी जानकारी मिली तो वह उसको झांसी में दूसरी शादी के लिए कहने लगे। उसके इन्कार पर विवाद हुआ। सुनीता ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। भेद खुलने के डर से वे सुनीता को कार में बैठाकर झांसी से ललितपुर लाए और रास्ते में तौलिया से गला घोंट दिया। उसका शव तालबेहट में झाड़ियों में फेंक दिया। सुनीता की 11 माह की बच्ची जो उसकी गोद में थी, उसे तालबेहट में एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भिजवा दिया है। हत्याकांड का मात्र 8 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीमों को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सुनीता के पति नितिन ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि 4 सितंबर को उसकी पत्नी सुनीता अपनी पुत्री अंशिका के साथ पप्पू उर्फ अखिलेश सचान और उसकी पत्नी विद्यादेवी के घर गई थी। एक बजे दोपहर को वह पप्पू के घर पत्नी और बच्ची के बारे में जानकारी करने गया। यहां बताया कि वह धर्मेंद्र और रानी के घर गई है। उसकी शादी पप्पू और विद्या ने सोनभद्र में एक मंदिर से कराई थी। बुधवार को उसे राजमार्ग पर शव पड़े होने की जानकारी मिली तो वह देखने आया। शव उसकी पत्नी का था।

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरगांव निवासी नितिन की पत्नी सावित्री उर्फ सुनीता (22) बेटी अंशिका (1) के साथ चार सितंबर को पड़ोस में रहने वाले अखिलेश सचान उर्फ पप्पू के घर जाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी। बाद में पता चला कि वह अखिलेश के बेटे रोहित के साथ फोटो खिंचवाने पुखरायां गई है।

दोपहर तक घर नहीं आने पर महिला का पति नितिन अखिलेश के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी विद्या देवी ने सुनीता के घर नहीं आने की जानकारी दी।  बताया कि सुनीता गांव के धर्मेंद्र व उसकी पत्नी रानी से मिलने गई है। जबकि विद्या देवी की जेठानी ने सुनीता के आने की जानकारी दी। विद्या देवी की जेठानी ने यह भी बताया कि अखिलेश और उसकी पत्नी रुपये लेकर शादी कराने की दलाली करते हैं।

 

 

 

100 किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
इसके बाद मंगलवार रात पुलिस को ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन पुल के आगे सड़क के किनारे झाड़ियों में सुनीता की लाश मिलने का पता चला। घटना के आठ घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने मामले का खुलासा करने के लिए छह टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने रात में ही ललितपुर, झांसी व जालौन के टोल प्लाजा व अन्य सीसीटीवी कैमरों के कई सौ किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

पर्स के अंदर एक पर्ची में पति का नंबर मिला
इसमें एक सफेद रंग की कार होंडा अमेज की पहचान की गई। साथ ही मृतका की शिनाख्त सुनीता उर्फ सावित्री (22) पत्नी नितिन निवासी ग्राम गुरगांव थाना भोगनीपुर कानपुर देहात के रूप में हुई। सुनीता के शव के पास से ज्वैलर्स के एक पर्स पर भोगनीपुर लिखा हुआ था। पर्स के अंदर एक पर्ची में पति नितिन का फोन नंबर भी मिला था।

पप्पू बोला- उनका एक संगठित गिरोह है
पुलिस ने कार को बरामद करते हुए पप्पू सचान उर्फ अखिलेश पुत्र लक्ष्मीनारायण, धर्मेंद्र सचान पुत्र लालता प्रसाद एवं रानी पत्नी धर्मेंद्र निवासी गुरगांव (भोगनीपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में पप्पू ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वह लोग रुपये लेकर शादी कराते हैं। सुनीता उर्फ सावित्री की शादी करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने नितिन उर्फ सोनू सचान कराई थी।

सुनीता को फुसलाकर अपनी कार में बैठाया
पप्पू ने बताया कि नितिन शराब पीता था, जिस कारण पति-पत्नी में अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। इस कारण सुनीता पुनः उसके संपर्क में आई। वह लोग सुनीता को बहला-फुसलाकर झांसी में दूसरी शादी कराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सुनीता राजी नहीं हुई और उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। भेद खुलने के डर में उन लोगों ने सुनीता को फुसलाकर अपनी कार में बैठाया।

गला घोंटकर मौत के घाट उतारा
इसके बाद झांसी से ललितपुर की ओर आते समय रास्ते में तौलिया से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान न हो सके, इसलिए तालबेहट क्षेत्र में सुनसान जगह पर शव को फेंक दिया था। सुनीता की बेटी को तालबेहट में एक सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए थे। हत्याकांड का मात्र आठ घंटे में सफलतापूर्वक खुलासा करने वाली पुलिस टीमों को एसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed