फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman's body found hanging in her in-laws' house

ससुराल में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 08 Jun 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in her in-laws' house
झांसी। रक्सा थाना इलाके में मंगलवार को एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने हंगामा भी किया। जबकि, ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दतिया गेट बाहर निवासी प्रेमनारायण की बेटी राखी प्रजापति (25) की शादी 27 अप्रैल 2015 को रक्सा के ग्राम सुजवाहा निवासी भान सिंह के पुत्र आनंद प्रजापति के साथ हुई थी। आनंद फर्नीचर बनाने का काम करता है। मंगलवार की दोपहर पति और बच्चे घर से बाहर थे। जब वे लौटे तो उन्हें राखी का शव घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर राखी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद अक्सर शराब पीता था, इससे राखी और उसके बीच विवाद होता था। साथ ही वो बुलेट गाड़ी की मांग भी कर रहा था। न देने पर वो राखी को प्रताड़ित करता था। उन्होंने कहा कि आनंद और अन्य ससुरालियों ने मिलकर राखी को मारा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्सा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तक्खर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी। राखी के पति आनंद के दो भाई रवि और राजेश हैं। तीनों ग्राम सुजवाहा में एक ही मुहल्ले में अलग-अलग मकान में रहते हैं। मृतका की दो बेटियां प्राची (6) और माही (3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed