फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman Murder inside her house in Jhansi clothes in disarray marks of injury on the body

UP: कमरे में टूटी पड़ीं थीं चूड़ियां... अस्त-व्यस्त थे कपड़े, शरीर पर चोट के निशान; महिला की बर्बरता से हत्या

Mon, 01 Sep 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Sep 2025 03:31 PM IST
सार

झांसी में घर में घुसकर महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर जमीन पर महिला का शव मिला। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। महिला के शरीर पर चोट के भी निशान हैं। 

विज्ञापन
woman Murder inside her house in Jhansi clothes in disarray marks of injury on the body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला (45) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह कमरे के अंदर चारपाई के करीब जमीन पर उसका शव पड़ा मिला। गले के आसपास चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


पूरे कमरे में चूड़ियां बिखरी पड़ी थीं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। हालांकि, पुलिस दुष्कर्म एवं लूट की आशंका से इन्कार कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने आसपास से सुबूत जुटाए। देर शाम मऊरानीपुर थाने में भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


पलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला का पति अपने बेटों के साथ गुजरात में काम करता है। महिला गांव के घर में अकेले रहती थी। पड़ोस के गांव में उसका भतीजा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि महिला गांव में निर्माणाधीन श्मशान घाट में मजदूरी करती थी। शनिवार को काम से लौटकर पड़ोस में हो रही गणेश पूजा में गई थी। रात करीब 10 बजे लौटकर घर आई। रविवार सुबह करीब आठ बजे उसके साथ काम करने वाला राजमिस्त्री महिला को लेने आया। 

कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर उसने भतीजे को बुलाया। भतीजा दीवार फांदकर अंदर पहुंचा तो देखा कि महिला का शव चारपाई के पास पड़ा था। कमरे का दरवाजा खुला था।

महिला ने जान बचाने के लिए किया काफी संघर्ष
आशंका जताई जा रही है कि आधी रात के बाद बदमाश बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुसे। वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते निकले। कमरे की हालत देखने से लग रहा था कि महिला ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन हमलावर ने रस्सी से गला घोंट दिया। हालांकि, उसके पति एवं भतीजे ने गांव के युवक पर शक जताया। उनका कहना है कि आरोपी अक्सर उसे परेशान करता था। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पति के न पहुंच पाने पर नहीं हो सका पोस्टमार्टम
पति रामस्वरूप के गुजरात से झांसी न पहुंच सकने से रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। अब सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही दुष्कर्म समेत अन्य स्थितियां साफ हो सकेंगी।

 

मौत से पहले डेढ़ घंटे की थी पति से बात
शनिवार शाम काम से लौटने के बाद महिला ने पति से करीब डेढ़ घंटे तक फोन पर बात की। पति के मुताबिक, उस दौरान महिला गांव के ही एक युवक का नाम ले रही थी। महिला ने बताया कि अक्सर युवक उसे परेशान करता था। शराब पीने के बाद गालीगलौज करता था। पति ने दीपावली पर घर आने पर आरोपी युवक से बात करने की बात कही थी। 

 

पति के मुताबिक, हत्या के बाद भी आरोपी युवक गांव में टहल रहा था। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान भी बने हैं। परिजनों की निशानदेही पर पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है। गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अलग-अलग पुलिस टीमें लगाई गई हैं। डॉ. अरविंद कुमार, एसपी (ग्रामीण)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed