फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman murder accused with a reward of twenty thousand rupees arrested

Jhansi News: बीस हजार की इनामी महिला हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman murder accused with a reward of twenty thousand rupees arrested
बबीना। हत्यारोपी महिला हर देवी
झांसी/बबीना। बबीना पुलिस ने बीस हजार की इनामी हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। अपनी बहन के साथ मिलकर जीजा की हत्या करने के बाद से वह फरार थी। पुलिस करीब दो महीने से उसे तलाश रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि थाना बड़ागांव के बराठा गांव निवासी ओमप्रकाश की 14 सितंबर को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता रामलाल ने उसकी पत्नी हरकुंवर समेत साली हरदेवी एवं अमर सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए बबीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बबीना पुलिस ने कुछ दिनों बाद ही अमर सिंह एवं उसकी पत्नी हर कुंवर को गिरफ्तार कर लिया था जबकि हरदेवी पुलिस को चकमा देकर भाग निकली थी। पुलिस उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन

रविवार को हरदेवी के झांसी से बैदोरा जाने वाली रोड पर सीकेजी काॅलेज के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed