{"_id":"635a878c5401955c4a332a2f","slug":"woman-living-in-her-maternal-house-hanged-herself-in-baruasagar-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बरुआसागर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बरुआसागर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी
Thu, 27 Oct 2022 06:58 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 27 Oct 2022 06:58 PM IST
सार
ऋचा की शादी (28) तकरीबन दस साल पहले मसीहागंज निवासी रविंद्र से हुई थी। पति नशे का आदी था और शादी के बाद से ही ऋचा को परेशान करने लगा था। पिछले दो सालों से ऋचा अपने बेटे समर और बेटी राधिका के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
महिला ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरुआसागर के लक्ष्मणपुरा निवासी मुन्ना अहिरवार की बेटी ऋचा ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से विवाद के बाद वह लगभग दो साल से मायके में रह रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
ऋचा की शादी (28) तकरीबन दस साल पहले मसीहागंज निवासी रविंद्र से हुई थी। पति नशे का आदी था और शादी के बाद से ही ऋचा को परेशान करने लगा था। पिछले दो सालों से ऋचा अपने बेटे समर और बेटी राधिका के साथ मायके में रह रही थी। घर खर्च चलाने के लिए वह सब्जी की दुकान खोले हुए थी।
विज्ञापन
बुधवार की रात वह रोजाना की तरह कमरे में सोने चली गई थी। जबकि, बच्चे नाना-नानी के साथ सो रहे थे। सुबह बेटी राधिका मां के पास पहुंची तो वह फंदे पर लटकी मिली। माना जा रहा है कि पति से विवाद की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन