फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman injured in jackal attack dies during treatment

Jhansi News: सियार के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Thu, 26 Sep 2024 04:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in jackal attack dies during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर के ग्राम नगाईच में सियार के हमले से घायल महिला की 20 दिन तक चले इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है। महिला की मौत से ग्रामीणाें में दहशत का माहौल है।

चार सितंबर को ग्राम नगाईच में 28 वर्षीय महिला रजनी घरेलू कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक एक सियार ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। सियार के हमले से महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े, तब तक सियार महिला को जख्मी कर भाग गया था। सियार के हमले से महिला के गले में गंभीर चोट आई थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पद चिह्नों से सियार होने की पुष्टि की थी। इसके साथ ही पूरे इलाके को सर्च किया था। घायल महिला को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए ग्वालियर ले गए थे। लगभग 20 दिन तक चले इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी कृष्ण पाल द्विवेदी ने बताया कि सियार के हमले की सूचना मिलते ही मौके पर टीम भेजी गई थी। पदचिह्नों के आधार पर सियार के हमले की पुष्टि की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed