फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman impowerment

शक्ति का प्रतीक हैं महिलाएं, हुआ सम्मान

Sun, 08 Mar 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
woman impowerment
अग्रवाल महिला सेवा समिति ने शनिवार को समाज की महिला चिकित्सकों का सम्मान किया।
झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर शनिवार को विभिन्न शैक्षिक एवं स्वयं सेवी संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रमों में महिलाओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

आइसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर महिला सम्मान व महिला सशक्तीकरण सेमिनार में वक्ताओं ने छात्राओं के बीच अनुभव बांटे। इस मौके पर हिमांशु यादव, प्रोफेसर अर्चना वर्मा ने सशक्त नारी समृद्ध देश, कौशल मेरा सम्मान है नारीत्व ही मेरी पहचान है उद्देश्य को लेकर विचार व्यक्त किए। छात्राओं की समस्याओं संबंधी सवालों के जवाब इंजी मुकेश गुप्ता व डॉ. अर्चना गुप्ता ने दिए। अंत में व्यापारी नेता अशोक जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

शिवाजी नगर स्थित ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में बाल कवि सम्मेलन व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाल कवियों के अनोखे हुनर को देखकर सभी ने उनको खूब सराहा। शिवानी गौतम ने हास्य कविता के माध्यम से सभी लोटपोट कर दिया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. आरबी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, प्रधानाचार्या अनिल प्रभा द्विवेदी, एलआर सोनी, दीपक शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन नेहा मिश्रा व राजीव दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि नीति शास्त्री ने कहा कि महिला किसी भी मायने में पुरुष से कम नहीं है। डॉ. डीपी गुप्ता, अन्वेषा तिवारी, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. प्रतिमा परमार ने महिलाओं की महत्ता को रेखांकित किया। अध्यक्षता डॉ. बाबूलाल तिवारी ने की। इस अवसर पर डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. एलसी साहू, डॉ. शुभम शिवहरे, डॉ. मंजरी दमेले, बृजेश मिश्रा, नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। संचालन डॉ. नवेंद्र सिंह ने किया।
- आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में छात्राओं को स्वाभिमान के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में सोनम प्रथम, मोहिनी गोस्वामी द्वितीय व शिवानी गोहरे तृतीय स्थान पर रहीं। नारी शक्ति के सम्मान में महाविद्यालय से कारगिल पार्क तक रैली का आयोजन किया गया। संचालन डॉ. शारदा सिंह ने किया।
- स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रवक्ता डॉ. रश्मि दुबे, छात्रा नीलम, प्रियंका प्रजापति ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पिस्ता देवी व कपूरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनीष गुप्ता, यज्ञपाल सिंह, अजय वर्मा, ज्योति दुबे, महिमा त्रिपाठी, पूजा पाठक, डॉ. ज्योति गुप्ता, कविता राय, सरिता श्रीवास्तव, सुमन, अनिल गौतम उपस्थित रहे।
- दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राम आसरे गुप्ता, पंडित मैथिली मुदगिल, अजय भार्गव, एचपी पटेल, वीपी दोहरे, मूलचंद्र झा आदि उपस्थित रहे।
- अग्रवाल महिला सेवा समिति के होटल संजय पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. स्वाति अग्रवाल, शालिनी सिंघल, दिव्या चौधरी, रजनी अग्रवाल, प्रमोदिता मोदी, श्रद्धा अग्रवाल व स्मिता अग्रवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रीना गुंजा, बबीता ने नाट्य व नृत्य के माध्यम से महिलाओं को तनाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया। शशि, ममता, अर्चना, मनीषा, बबीता, दीपा, अलका, मंजू उपस्थित रहीं।
- शहर कांग्रेस कमेटी ने शपथ पत्र जारी किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि मोदी और योगी सरकार का नारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जुमला बनकर रह गया है। समाज सेविका साजिया खातून ने कहा कि महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। जितेंद्र भदौरिया ने कहा कि झांसी रानी ने पहली महिला सेना बनाकर अद्भुत उदाहरण दिया। इस मौके पर मनीष पांडे, रुबी यादव, दीपा आनंद, आरती झा, विमलेश जैन, पंकज मिश्रा उपस्थित रहे।
- रानी महल स्थित श्रीगोपीनाथ मंदिर पर बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि महिलाएं शक्ति की प्रतीक रहीं हैं। महिला ही देश के विकास में नए सोपान तय कर सकती हैं। कार्यक्रम में पार्षद सुशीला दुबे, नीलम सरवरिया, इंदु वर्मा, मीरा कोटिया, अलका, वैशाली पुंशी, छाया साहू, रेखा पांडे, सविता पचौरी, पूनम, रश्मि अग्रवाल, नीलम सकरवार, साजिया खान, अर्चना गुप्ता उपस्थित रहीं। संचालन महामंत्री मयंक श्रीवास्तव व आभार संध्या त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान में मुख्य अतिथि डॉ. संघमित्रा सिन्हा ने कहा कि लिंग परीक्षण पर रोक प्रशंसनीय है। डॉ. विजय कुमार यादव ने कहा कि कृषि क्षेत्र में 70 फीसदी महिलाओं की भागीदारी है। इस मौके पर वंदना यादव, डॉ. चंद्रशेखर सहाय, डॉ. अजय कुमार राय उपस्थित रहे। संचालन शैलेंद्र सिन्हा ने किया।

- राजकीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी निखिल फुंडे ने कहा कि सरकार जितनी भी योजनाएं संचालित कर रही है वह सभी महिलाओं के नाम पर की जा रही हैं। कार्यक्रम में मानपुर की गीता देवी, ककडारी की रानी देवी, म्याऊ की सावित्री, रजवान की लक्ष्मी देवी, चंद्रापुर की पुष्पा देवी, बंडा की मीरा देवी, राधापुर की राम देवी, सिमरावारी की मीरा को जल समृद्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व महापौर किरण वर्मा,कुंती हरीराम, रश्मि सेंगर ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed