फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman hanged, left two daughters and was living with her lover

Jhansi News: फंदे पर झूली महिला, दो बेटियों को छोड़कर रह रही थी प्रेमी के साथ

Thu, 14 Mar 2024 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged, left two daughters and was living with her lover
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शाहजहांपुरा थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका छह महीने पहले अपनी बड़ी बहन के देवर के साथ चली गई थी। प्रेमी के चक्कर में उसने अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों को भी छोड़ दिया था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से उसे अपनी बेटियों की याद सताने लगी थी, परंतु वह उनसे मिल नहीं पा रही थी। इससे वह अवसाद में चली गई थी और इसी स्थिति में उसने मौत को गले लगा लिया।
शाहजहांपुर निवासी लखन अहिरवार की शादी तकरीबन दस साल पहले पिंकी से हुई थी। लखन ने बताया कि पिंकी की पांच बहनों में दूसरे नंबर की ज्योति थी। शादी के बाद उसके भाई सुनील और ज्योति के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। लेकिन, उनकी शादी नहीं हो पाई थी। छह साल पहले परिवार के लोगों ने ज्योति की शादी जालौन जिले के ग्राम राजा की सीकरी में कर दी थी। ज्योति की तीन और चार साल की दो बेटियां हैं। जबकि, सुनील की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

लखन ने बताया कि तकरीबन छह महीने पहले उसकी पत्नी पिंकी बीमार हो गई थी। ज्योति अपनी बहन की देखभाल करने के लिए उसके घर आई थी। इसी बीच मौका मिलने पर ज्योति और सुनील घर से चले गए थे। तीन महीने बाद वे दोनों लौटे और पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। जबकि, उसकी दोनों बेटियां उसके पहले पति के पास रह रहीं थीं। पिछले कुछ दिनों से ज्योति को अपनी बेटियों की याद सताने लगी थी। लेकिन, वह उनसे मिल नहीं पा रही थी। सुनील बेटियों को लाने को राजी नहीं था, जिससे ज्योति मानसिक अवसाद में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात सुनील और ज्योति एक कमरे में सो रहे थे। इसी दरम्यान ज्योति फंदे पर झूल गई। रात तकरीबन डेढ़ बजे सुनील ने उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि मृतका ज्योति को अपने बच्चों की याद सता रही थी, परंतु वह उनसे मिल नहीं पा रही थी। उसने प्रेमी सुनील से कई बार बेटियों को लाने के लिए कहा था। लेकिन, वह इसके लिए तैयार नहीं था। मंगलवार की रात दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके बाद ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed