फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman hanged herself in domestic dispute

घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself in domestic dispute
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में शुक्रवार को घरेलू विवाद के बीच एक महिला ने फांसी लगाकर जा दे दी। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उन्नाव गेट बाहर जयप्रकाश शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे पहले कन्नौज में अपनी नानी के घर रहकर प्राइवेट टीचिंग करते थे। पिता रेलवे से सेवानिवृत्त रामचंद्र शर्मा की सेहत खराब होने की वजह से छह महीने पहले वे झांसी आकर रहने लगे थे। सुबह वो अपने घर पर थे। पत्नी ममता (31) ने उन्हें चाय पिलाई। इसी बीच पत्नी पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की बात करने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद पत्नी ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। जयप्रकाश के खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोला। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दरवाजा खोलने पर ममता फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। फंदे से उतारकर शव आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतका अपने पीछे आठ व पांच साल के दो पुत्र छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed