फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman going to her maternal home was beaten up by miscreants attack with knife on her son looted cash and jewelery

झांसी: मायके जा रही महिला को बदमाशों ने पीटा, बेटे पर चाकू से किए कई वार, नकदी और आभूषण लूटे

Fri, 11 Jun 2021 08:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 11 Jun 2021 08:16 PM IST
सार

रक्सा के ग्राम गजगांव में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उसके बेटे पर चाकू से कई वार किए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही महिला को भी पीट दिया।

विज्ञापन
woman going to her maternal home was beaten up by miscreants attack with knife on her son looted cash and jewelery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झांसी के रक्सा थाना इलाके के गजगांव में लूट की घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा के ग्राम ढाण निवासी महिला आरती (38) अपने पुत्र मनीष राजपूत (20) के साथ अपने मायके बबीना के बैदोरा जा रही थी। इस दौरान रक्सा के ग्राम गजगांव में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। 

विज्ञापन


उसके बेटे पर चाकू से कई वार किए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही महिला को भी पीट दिया। दहशत दिखाकर बदमाश पुत्र की जेब से 4500 रुपये तथा मां के गले का मंगलसूत्र व कान की झुमकी लूट ले गए। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed