{"_id":"6a612e9e3b22cce1c1045e2f","slug":"woman-dies-of-electric-shock-jhansi-news-c-11-jhs1004-840596-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कटेरा थाना इलाके के ग्राम पचेरा पड़ेरा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। खेत पर कुएं से पानी भरने के दौरान वह हादसे का शिकार हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कटेरा थाना क्षेत्र के पचेरा पड़ेरा गांव में प्रभा देवी (38) पत्नी खेमराज कुशवाहा का खेत पर ही मकान है। मृतक के पति खेमराज कुशवाहा ने बताया कि वह खेती किसानी में उसका साथ देती थी। हमारे दो बेटे मनीष (17) नीलेश (15) व एक बेटी प्रिंसी (12) हैं। सभी खेत पर बने घर में रहते हैं। सुबह पत्नी प्रभा कुएं से पानी भरने गई थी। वहां बिजली तार हाथ में चिपक गया। इससे करंट का जोरदार झटका लगा। थोड़ी देर बाद चाचा हरदयाल कुएं पर गए तो वह बेहोश पड़ी थी। चाचा के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए और तार को हटाया। इसके बाद पत्नी को बंगरा सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।