फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman dies after consuming poison, accused of murder

जहर खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poison, accused of murder
झांसी। ससुराल में महिला की जहर खाने से मौत हो गई। शुक्रवार को उसे गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

टीकमगढ़ के बलदेवगढ़ निवासी नीतू (22) पुत्री सीताराम का विवाह नयागांव निवासी अभिषेक पांडेय के साथ पिछले वर्ष हुआ था। नीतू के पिता का का कहना है कि पति और ससुराल के लोग नीतू से पांच लाख रुपये मांग रहे थे। उसके मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उनका आरोप है कि ससुराल के लोगों ने ही उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया। बेहोशी हाल में नीतू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर वह लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सुबह नीतू की मौत के मौत नाराज मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उनको शांत किया। वहीं, ससुराल जनों का कहना है कि नीतू का अभिषेक के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घर में उसके अचेत मिलने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने देर-शाम पोस्टमार्टम के बाद नीतू का शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed