फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman died under suspicious circumstances in Jhansi

ऋतु की मौत पर उठे सवाल: दो बच्चों की मां ने पति को छोड़ चुना था सिपाही का साथ, 14 साल पहले हुई थी शादी

Sun, 05 Mar 2023 06:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Mar 2023 06:40 PM IST
सार

देवर ने बताया कि भाभी की मौत के बाद पता चला कि वह झांसी में बड़ागांव गेट बाहर एक किराये के मकान में सिपाही के साथ रहती थी। बड़ागांव गेट बाहर उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि ऋतु सिपाही को अपना पति बताती थी। सिपाही उसका पूरा खर्च उठाता था।

विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances in Jhansi
ऋतु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के निवाड़ी के देवरा खेरा गांव में एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मनमुटाव होने की वजह से महिला पति से अलग एक सिपाही के साथ रह रही थी। उसी सिपाही पर हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के देवर ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


निवाड़ी के देवरा खेरा गांव निवासी ऋतु सिंह (33) की शादी 14 साल पहले मोंठ के बुढ़ावली गांव के राघवेंद्र के साथ हुई थी। पति से मनमुटाव होने की वजह से तकरीबन सवा साल पहले ऋतु अपनी मां के साथ मायके चली गई थी। देवर मानवेंद्र ने बताया कि भाभी के मायके जाने के बाद पता चला था कि वह जॉब करने फरीदाबाद चली गईं हैं। शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे साले ने सूचना दी कि ऋतु का भगवंतपुरा में एक्सीडेंट हो गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस पर वे सभी देवरा खेरा गांव पहुंच गए। वहां शव देखा तो चोटें एक्सीडेंट की नहीं लगीं। इस पर निवाड़ी थाने में शिकायत की। इसके बाद सुबह उसके शव को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन


देवर ने बताया कि भाभी की मौत के बाद पता चला कि वह झांसी में बड़ागांव गेट बाहर एक किराये के मकान में सिपाही के साथ रहती थी। बड़ागांव गेट बाहर उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि ऋतु सिपाही को अपना पति बताती थी। सिपाही उसका पूरा खर्च उठाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर ने आरोप लगाया कि शनिवार को ऋतु उसी सिपाही के साथ बाइक पर थी। देवर ने सिपाही पर ही भाभी की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही मायके वालों पर भी हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया। देवर मानवेंद्र ने बताया कि भाभी के दो बेटे हैं। सात साल का रुद्र पिता के साथ गांव में रहता है। जबकि, 12 साल का राज अपनी मां के साथ रहता था। बड़े बेटे राज ने बताया कि सिपाही अक्सर उनके घर आता-जाता था। भाभी के मायके वाले भी यह बात जानते हैं, लेकिन वह छुपाए रहे। अब सदर बाजार थाने में घटना की शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed