फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman committed suicide due to fear of her husband getting married again in jhansi

सौतन का उसे सता रहा था डर: शादी के 15 साल बाद भी दंपती को न था बच्चा, पति रोज महिला से कहता था ऐसी बात

Thu, 28 Jul 2022 07:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Jul 2022 07:02 PM IST
सार

नंदनपुरा के गिरीश रायकवार की करीब पंद्रह साल पहले भिंड निवासी नीतू रायकवार से शाही हुई थी। नीतू के परिजनों का कहना है शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी दपंती को संतान नहीं हुई। नीतू को ससुराल में इस बात के लिए अक्सर ताना मारा जाता था। पति अक्सर दूसरी शादी करने की बात कहता था। इसे से परेशान होकर नीतू ने जान दे दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
woman committed suicide due to fear of her husband getting married again in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में पति द्वारा दूसरी शादी करने के शक में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति का कहना है कि शादी होने के पंद्रह साल बाद भी उन्हें संतान नहीं थी। इस वजह से वह कई बार गुस्से में आकर दूसरी शादी करने की बात जरूर कहता था, लेकिन उसने दूसरी शादी नहीं की है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक नंदनपुरा निवासी गिरीश रायकवार (39) डेयरी चलता है। करीब पंद्रह साल पहले उसका विवाह भिंड निवासी राम अवतार की बेटी नीतू रायकवार (32) से हुआ था। दोनों यहां नंदनपुरा में रहते थे। नीतू के परिजनों का कहना है शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी दपंती को संतान नहीं हुई। दोनों ने कई जगह इलाज कराया, लेकिन इसका भी फायदा नहीं हुआ। नीतू को ससुराल में इस बात के लिए अक्सर ताना मारा जाता था।

विज्ञापन

नीतू ने इसकी शिकायत मायके पक्ष के लोगों से की थी। नीतू के मामा कालीचरण के मुताबिक बुधवार शाम उसे नीतू की तबीयत बिगड़ने की बात बताई गई। जब वह ससुराल पहुंचा तब वहां नीतू की लाश पड़ी थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार कराने में जुटे थे। पूछताछ में मालूम चला कि उसने फांसी लगा ली। इसके बाद कालीचरण ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीतू के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक फांसी से ही मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed