फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman commits suicide due to not being able to become a mother

मां न बन पाने के गम में महिला ने की आत्महत्या

Fri, 28 Jan 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide due to not being able to become a mother
झांसी। शादी के नौ साल बाद भी मां न बनने से मानसिक रूप से परेशान चल रही एक महिला ने विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बबीना थाना इलाके के घिसौली निवासी कविता (30) की शादी नौ साल पहले किसान भगवान सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही पति - पत्नी दोनों बच्चे की आस में थे। लेकिन, साल दर साल गुजरते जा रहे थे, लेकिन अब तक कविता को संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था। काफी इलाज कराने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई। इससे वो परेशान रहने लगी थी। बुधवार की दोपहर पति खेत पर गया हुआ था। इसी बीच मौका देखकर कविता ने विषाक्त का सेवन कर लिया। पति जब लौटकर आया तो उसे कविता अचेतावस्था में घर में पड़ी मिली। पति व अन्य परिजन तत्काल उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed