{"_id":"60c1e9bb73705e301f567945","slug":"woman-body-body-found-hanging-from-tree-body-bodies-of-children-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पेड़ से फंदे पर लटका मिला महिला का शव, बांध की तलहटी में मिले बच्चों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पेड़ से फंदे पर लटका मिला महिला का शव, बांध की तलहटी में मिले बच्चों के शव
Thu, 10 Jun 2021 04:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 10 Jun 2021 04:00 PM IST
सार
शवों की शिनाख्त इकौना निवासी रामप्रकाश अहिरवार की छह वर्षीय पुत्री शिवानी एवं चार वर्षीय पुत्र नेत के रूप में की गई है, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी की खोज की गयी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में मड़ावरा थाना गिरार के ग्राम इकौना से एक महिला अपने दो बच्चों समेत बुधवार शाम से गायब थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह लोअर रोहिणी बांध की तलहटी में बच्चों के शव पानी में उतराते मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शवों की शिनाख्त इकौना निवासी रामप्रकाश अहिरवार की छह वर्षीय पुत्री शिवानी एवं चार वर्षीय पुत्र नेत के रूप में की गई है, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी की खोज की गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस समेत स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
बच्चों के शवों को कब्जे में लेते हुये उनका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। वहीं पानी में गोताखोरों द्वारा घंटों महिला की तलाश की गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों द्वारा आसपास भी महिला की तलाश की गई और नदी के किनारे आगे होरी की नरैया में एक पेड़ पर लक्ष्मी का शव साड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन