फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woke up in the morning and got a heart attack shortly after

Jhansi News: सुबह सोकर उठे और कुछ ही देर बाद आया हार्ट अटैक

Fri, 05 Jan 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woke up in the morning and got a heart attack shortly after
झांसी। सर्दियों में दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह सोकर उठने के बाद दो लोगों को सीने में दर्द होने लगा। आनन-फानन परिजन उन्हें डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी अस्पताल तक में दिल का दौरान पड़ने के नौ मरीज भर्ती हुए। एक की जान चली गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक के दो नए मरीज भर्ती हुए। 80 साल की महिला की मौत हो गई। निजी अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश जैन ने बताया कि हार्ट अटैक के दो मरीज भर्ती हुए हैं। दोनों ही रोगियों की उम्र 50 साल से अधिक है। डायबिटीज की बीमारी भी है। दोनों को ही सुबह सोकर उठने के बाद सीने में दर्द होना शुरू हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो जांच में हार्ट अटैक आने की पुष्टि हुई। दोनों ही मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई है। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति सुबह सोकर उठता है तो उस समय हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि, सोते समय व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि बहुत कम होती है। मगर जब व्यक्ति सोकर उठता है तो उसकी दिल की धड़कन बढ़ जाती है। साथ ही सफेद रक्त कणिकाओं की सुबह आपस में चिपकने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। इससे नसों में थक्का जमने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सुबह सोकर उठने के बाद 10 मिनट से ज्यादा सीने में दर्द हो तो तुरंत ह्रदय रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक के दो मरीज भर्ती हुए हैं। निजी अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार ने बताया कि तीन मरीज दिल का दौरा पड़ने पर भर्ती हुए। इसमें दो की एंजियोप्लास्टी की गई। एक मरीज के बहुत ज्यादा ब्लॉकेज थे, इसलिए ओपन हार्ट सर्जरी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed