फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woh woh govind singh you guru chela

वाह- वाह गोविंद सिंह, आपै गुर- चेला

Thu, 21 Jan 2021 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woh woh govind singh you guru chela
गुरु गोविंद सिंह जयंती पर सीपरी बाजार गुरुद्वारा में हुए कीर्तन में भाग लेते श्रद्धालु। अमर उजा?
झांसी। सिक्खों के दसवें गुरु साहिब श्रीगुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व बुधवार को श्रद्धा और आस्था से मनाया गया। गुरुद्वारों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। दिल्ली से आए रागी जत्थे भाई गुरविंदर सिंह और गुरजीत सिंह ने शबद गायन वाह- वाह गोविंद सिंह, आपै गुर- चेला... ने संगत को निहाल कर दिया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में कार्यक्रमों का शुभारंभ ज्ञानी मोहिंदर सिंह ने किया। रागी जत्था वीर सतप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह ने कीर्तन गायन किया। दिल्ली से आए रागी जत्थे भाई गुरविंदर सिंह और गुरजीत सिंह ने शबद गायन किया। अरदास व प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, दिलबाग सिंह, बलवीर सिंह, बलविंदर कौर भुसारी, आईपी सिंह, निप्पी चावला, कंवलजीत सिंह, मोहन सिंह भुसारी मौजूद रहे। गुुरुद्वारे में पहुंचकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, गजेंद्र सिंह पटेल, राजेंद्र रेजा, जितेंद्र भदौरिया, राकेश ने बधाई दी।
विज्ञापन

उधर, हीरापुरा नगरा स्थित गुुरुद्वारा राम गड़िया बिरादरी में प्रधान इंदरजीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ज्ञानी अमनदीप सिंह के जत्थे ने मनमोहक कीर्तन किया। इस मौके पर इंदरजीत सिंह बशीर, कमलजीत सिंह, पाल सिंह, जगदीश सिंह, चरन वीर सिंह उपस्थित रहे। संचालन गुुरुद्वारा सचिव तेजिंदर सिंह व आभार उप प्रधान गुरमीत सिंह ने व्यक्त किया। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा नगरा में अखंड पाठ, स्त्री सत्संग कीर्तन किया। ज्ञानी अमनदीप सिंह ने मनोहर कीर्तन किया। विशेष गुरबानी दीवान में बच्चों को गुरुद्वारा प्रधान इंदरपाल सिंह खनूजा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह खनूजा, सुरजीत सिंह खनूजा, सोहन सिंह, तरुण अरोरा, गुरमीत सिंह, इकबाल सिंह खनूजा, सुखबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह, अमर जीत सिंह, सन्नी, सहेज, हरप्रीत, अमनजीत सिंह, पवदीप सिंह, शुभम खनूजा, प्रमोद अरोड़ा उपस्थित रहे। संचालन हरप्रीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बुंदेलखंड युवा कोरी समाज समिति के कार्यक्रम में श्रीगुरु गोविंद सिंह के त्याग और बलिदान को याद किया गया। संरक्षक संतोष राज वर्मा, अंकित वर्मा, बृजमोहन अमरया, अमन वर्मा, रवि वर्मा मौजूद रहे। न्याय अधिकार चौपाल के कार्यक्रम में बीएल भास्कर, बृजेश वर्मा, एके कनौजिया, जेके निर्मोही, संतराम पेंटर, मनोज बुंदेला मौजूद रहे। श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने बताया कि श्रीगुरु गोविंद सिंह सिक्खों के दसवें गुरु थे। इस मौके पर अजय सिंह, ज्ञानप्रकाश दुबे, देवेंद्र कुमार, नीतू चौहान, सुधाकर मिश्र, अंजलि पटैरिया, शशिप्रभा, राजकुमार विश्वकर्मा, रहीश खान, पल्लवी अवस्थी, रचना, कीर्ति, आरती शर्मा, आनंद अवस्थी मौजूद रहे। संचालन स्वाति शर्मा व आभार प्रधानाचार्य शैलजा सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed