फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Witnesses threatened with weapons outside the court

Jhansi News: कोर्ट के बाहर गवाहों को हथियारों के बल पर धमकाया

Fri, 31 Jan 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Witnesses threatened with weapons outside the court

विज्ञापन
- अशोक कुशवाहा हत्याकांड के गवाहों ने कोर्ट के अंदर भागकर जान बचाई



::::



संवाद न्यूज एजेंसी

दतिया। आठ माह पहले जमीनी विवाद को लेकर अशोक कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को बदमाशों ने गवाही देकर जिला न्यायालय के बाहर निकल रहे मृतक के परिजन को हथियारों के बल पर धमकाया। इस दौरान वहां लोग इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने न्यायालय के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।


इमलीपुरा में रिसाला मंदिर के पास रहने वाली ज्योति कुशवाहा (35) ने पुलिस को बताया कि आठ महीने पहले उनका अरुण यादव, शिवम यादव, संजू यादव, रोहित यादव, महेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, छोटू यादव आदि से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर उक्त लोगों ने उसके पति अशोक कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसका प्रकरण दतिया न्यायालय में चल रहा है। गुरुवार को उनकी गवाही की तारीख थी। इस पर ज्योति अपने पिता अमर सिंह कुशवाहा और भांजे अजय कुशवाहा के साथ गुरुवार को गवाही देने के लिए न्यायालय पहुंचीं। दोपहर में एक बजे करीब वह लोग गवाही देकर न्यायालय से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान न्यायालय के बाहर भूरा व उसके साथी हाथ में बंदूक, लाठी लेकर खड़े थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए केस में राजीनामा करने के लिए धमकाया। कहा कि राजीनामा नहीं किया तो जान से मार देंगे। इस दौरान शोरगुल होने पर न्यायालय के लोगों ने उन्हें अंदर बुला लिया और पुलिस को सूचना दी। चिरूला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed