फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   With hard work and thinking, dreams were made, Jhansi's name illuminated

मेहनत और सोच से दिया सपनों को मुकाम, रोशन किया झांसी का नाम

Wed, 12 Jan 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
With hard work and thinking, dreams were made, Jhansi's name illuminated
झांसी। झांसी के युवाओं का हर क्षेत्र में डंका बजा है। चाहें खुद का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने की बात हो या फिर खेल और अभिनय की। हर क्षेत्र में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया है। लक्ष्य बनाकर उसे पूरा करने में युवा जीजान से जुट गए। फिर क्या था सफलता उनके कदम चूमने लगी। आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर हम ऐसे ही युवाओं के बारे में आपको बता रहे हैं।
विज्ञापन

ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड का शुरू किया व्यवसाय, आज देश भर में सप्लाई
झांसी। मिशन कंपाउंड की रहने वाली अदिति राकेश (22) ने छोटी सी उम्र में ही ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड का बड़ा व्यवसाय शुरू किया है। आज देश भर में इन पैड की सप्लाई है। बड़ी कंपनियों की तुलना में ये 30 फीसदी कम दरों पर मिल जाते हैं। अदिति ने बताया कि केमिकल युक्त पैड का उपयोग करने से महिलाओं को गायनी संबंधी समस्याएं आने लगती हैं। महिलाएं इन समस्याओं के संबंध में किसी से बात तक नहीं कर पाती हैं। ऐसे में ऑर्गेनिक सेनेटरी नैपकिन का व्यवसाय शुरू करने के बारे में उनके मन में विचार आया। कॉन्फिडर नाम से खुद की कंपनी बनाई। चूंकि, इसका रॉ मेटेरियल भारत में नहीं मिल पाता है। ऐसे में विदेश में मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट लगाई। आज देश भर में ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड की सप्लाई हो रही है। ऑनलाइन भी लोग इसकी खरीद कर रहे हैं। अब बच्चों के डाईपर भी बनाने लगे हैं। बताया कि कंपनी में शत-प्रतिशत महिलाओं को ही नौकरी पर रखा है। डिस्ट्रीब्यूटर से लेकर सेल्सपर्सन तक का काम 50 महिलाएं संभाल रही हैं। कई स्कूलों में पैड का नि:शुल्क वितरण किया। कोरोना काल में भी गरीब, मजदूर तबके की महिलाएं को फ्री में पैड दिए। इसके साथ डिस्पोजल बैग भी देते हैं।
विज्ञापन

पिता से सीखा क्रिकेट, रणजी में पहुंचे कुणाल
झांसी। उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में मिशन कंपाउंड के रहने वाले कुणाल (22) ने अपनी जगह बना ली। ऐसा करने वाले वो झांसी के दूसरे खिलाड़ी हैं। कुणाल का कहना है कि वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं। कुणाल के पिता भी रणजी कैंप कर चुके हैं। इसके अलावा अंडर-19 और अंडर-23 टीम में भी खेले हैं। पिता को देखकर ही कुणाल भी क्रिकेट खेलने लगे। उन्होंने गेंदबाजी में अपना कॅरियर बनानी की ठानी। कुणाल ने बताया कि ध्यानचंद स्टेडियम से उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की। इसके अलावा कानपुर में भी उन्होंने प्रशिक्षण लिया। रोजाना आठ से दस घंटे प्रैक्टिस करने के बाद उन्हें सफलता हाथ लगी और दिसंबर 2021 में वह उत्तर प्रदेश रणजी टीम में जगह बनाने में कामयाब हो गए। अब वह भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिताब जिताना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनय की दुनिया में जलवा बिखेर रहे गौरव
झांसी। वीरांगना नगर के रहने वाले गौरव सविता (26) अभिनय की दुनिया में अपना दमखम दिखा रहे हैं। वह कॉमेडी फिल्म झूठा कहीं का में फोटोग्राफर का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म स्पॉटलैस में भी काम किया है। उन्होंने बताया कि शुरू से ही उनकी अभिनय में रुचि थी। डांस भी करते थे। साथ ही थिएटर भी करते थे। उन्होंने मार्शल आर्ट में इंटरनेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। 2013 में वह मुंबई चले गए थे। जो कमाई की, उसी से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की। अभिनय के साथ में वह बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन बनाने का भी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अभिनय के क्षेत्र में ही वह अच्छा मुकाम पाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed