फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wine shop will be open today

आज से खुलेंगी शराब की दुकानें

Tue, 05 May 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wine shop will be open today
Wine shop will be open today
झांसी। लॉकडाउन के तीसरे चरण में सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। सोमवार से दुकानें खोली जानीं थीं, तय समय से पहले ही दुकानों के बाहर शौकीनों की कतारें भी नजर आने लगी थीं। लेकिन, पुलिस की अनुपलब्धता की वजह से दुकानों का संचालन नहीं हो पाया। घंटों इंतजार के बाद भी शौकीन को शराब नहीं मिल पाई, जिससे उन्हें मायूसी उठानी पड़ी। हालांकि, अब मंगलवार से जिले में शराब की बिक्री शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

जिले में देसी - विदेशी शराब और बीयर की 374 दुकानें हैं। लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही इन सभी दुकानों के शटर बंद हो गए थे। शुरुआत में तो किसी तरह शौकीनों का काम चलता रहा, लेकिन बाद के दिनों में सभी अपना शौक पूरा करने के लिए मोहताज हो गए थे। इस दरम्यान शराब की कालाबाजारी भी जोरों पर चली तथा नकली शराब के कारोबारियों ने मौके का फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जबकि, कच्ची शराब का धंधा भी जोर पकड़े रहा। हालांकि, सोमवार से शुरू हुए लॉकडाउन - 3 में सरकार ने सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की छूट दी है। हॉटस्पॉट व कंटनमेंट इलाके में प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन

शराब की दुकानें खुलने की खबर लगते ही तय समय से पहले ही शौकीन दुुकानों के बाहर जमा हो गए थे। दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी बना दिए थे। लेकिन, धूप मेें घंटों इंतजार के बाद भी दुकानें नहीं खुलीं, जिससे सभी को मायूसी उठानी पड़ी। लेकिन, अब ये तय हो गया है कि मंगलवार से सुबह 10 से शाम सात बजे तक जिले की सभी दुकानों से शराब की बिक्री की जाएगी। कंटेनमेंट क्षेत्र की लगभग दस दुकानें पहले की तरह बंद रहेंगी। खरीदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। खरीदने और बेचने वाले दोनों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद गोला बनाकर खड़े हो गए
झांसी। शराब की दुकानों को भले ही 10 बजे से खोला जाना था, परंतु तमाम शौकीन दुकानों के बाहर नौ बजे से ही इकट्ठा होेेेेेे गए थे। सभी सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखे हुए थे। यहां तक कि कई लोग तो अपने साथ चूना लेकर पहुंचे और दुकान के बाहर उन्होंने खुद सफेद गोला बनाया और उसमें खड़े हो गए। दो-तीन घंटे तक लोग दुकानें खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब ताले नहीं खुले तो मायूस होकर लोग लौट लिए।
मध्य प्रदेश के शौकीन भी पहुंचे
झांसी। मध्य प्रदेश में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लागू है। झांसी में शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर आसपास के मध्य प्रदेश के हिस्से के भी तमाम लोग शराब लेने झांसी पहुंच गए। बाद में इन्हें भी मायूसी उठानी पड़ी। इन लोगों ने आवागमन के लिए गांव - देहातों में खुले चोर रास्तों का सहारा लिया।
दुकान खुली क्या?
झांसी। शौकीन दिन भर शराब की दुकानों के इर्दगिर्द चक्कर काटते रहे। उन्हें लग रहा था कि किसी भी समय दुकान खुल सकती है, ऐसे में वे शराब लेने से न चूक जाएं। इतना ही नहीं, शौकीन दिन भर आपस में एकदूसरे से यही पूछते रहे कि दुकान खुली क्या? लेकिन हर ओर से जवाब निराशाजनक ही आया।
41 दिन में सरकार को करोड़ों का नुकसान
झांसी। शराब की बिक्री से शराब को मोटा राजस्व प्राप्त होता है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले वित्तीय वर्ष में झांसी जिले से सरकार को 2 अरब 99 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस हिसाब से देखा जाए तो 41 दिन की बंदी में जिले में राजस्व का 33 करोड़ 58 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि, झांसी और चित्रकूट मंडल के सातों जनपदों में सरकार को राजस्व का लगभग दो अरब रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

कंटेनमेंट व हॉटस्पॉट इलाके को छोड़कर बाकी सभी शराब की दुकानों का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। दुकानें सुबह 10 से शाम सात बजे तक के लिए खुलेंगी। ग्राहकों को अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। दुकान के स्टाफ को मास्क लगाना होगा। बगैर मास्क के आने वाले खरीदारों को शराब नहीं दी जाएगी। जिले में शराब की पर्याप्त उपलब्धता है। दुकानें निरंतर जारी रहेंगी। सोमवार को ग्रामीण इलाके में चार दुकानें बतौर ट्रायल खोली गईं थीं, जिनका सुगमता से संचालन हुआ है।
- प्रमोद कुमार गोयल, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed