{"_id":"620816b5d892c153d642414a","slug":"will-vote-first-on-20th-then-do-other-work-jhansi-news-jhs2148594184","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को सबसे पहले करेंगे मतदान फिर दूसरे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को सबसे पहले करेंगे मतदान फिर दूसरे काम
विज्ञापन
झांसी। मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत युवा वोटरों ने कहा कि 20 फरवरी को सबसे पहले मतदान करेंगे। इसके बाद ही कोई दूसरा काम करेंगे।
अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को हुए मतदाता जागरूकता संवाद का स्किल इंडिया सोसायटी के युवा हिस्सा बनें। उन्होंने निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली। सोसायटी के निदेशक नीरज सिंह ने कहा कि यदि हम चाहते हैं कि विधायक और मुख्यमंत्री हमारे पसंद का बने तो उसके लिए मतदान करना जरूरी है। धर्मेंद्र कुमार शाक्य ने कहा कि अपने प्रत्याशी को उसकी योग्यता के आधार पर चुनें। कोमल सिंह और अंगद ने कहा कि मतदान के दौरान विकास करने वाले प्रत्याशी को चुने। पीयूष कुमार और अदनान ने कहा कि मतदान हम सभी का अधिकार है। पीयूष जैन, राहुल ने कहा कि प्रत्याशी विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं, इसलिए किसी प्रलोभन में न आकर असल मुद्दों पर वोट करें। सैयद्दीन और बालकृष्ण ने कहा कि वोट बिना डर के करना चाहिए। रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर वोट करें। सिद्धांत सिंह ने कहा कि मतदान राष्ट्रीय पर्व है और इसको सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। अतुल कुमार, शीलू गौतम ने कहा कि प्रत्याशी की छवि भी महत्वपूर्ण है। इसलिए सोच समझकर वोट दें। शैलेंद्र और मोहम्मद कैफ ने मतदान को हथियार मानते हुए कहा कि एक-एक वोट कीमती है। ये क्षेत्र का भविष्य तय करता है। अंकित कुमार और शहजाद बोले कि कहीं हमारे मत का दुरुपयोग न जाए, इसलिए भी मतदान करें। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मतदान संवैधानिक अधिकार है, इसलिए बिना किसी प्रलोभन के इसका प्रयोग करें। गुलाम गौस, जितेंद्र सिंह बोले कि पसंदीदा प्रत्याशी को ही वोट दें।