फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will remember the journey of Dadda and hockey, CM will gift the museum

Jhansi News: दद्दा और हॉकी का सफर करेंगे याद, सीएम देंगे संग्रहालय की सौगात

Tue, 29 Aug 2023 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Will remember the journey of Dadda and hockey, CM will gift the museum
- संग्रहालय में डिजिटल स्क्रीन पर दिखेगा हॉकी के जादूगर का जीवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राष्ट्रीय खेल पर दिवस पर आज झांसी और हॉकी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर सीएम योगी मेजर ध्यानचंद संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। हॉकी को समर्पित दुनिया का दूसरे और एशिया के पहले संग्रहालय में दद्दा के जीवन से जुड़ी स्मृतियां, घटनाएं और भारतीय हॉकी की जानकारियां डिजिटल माध्यम से दिखाई जाएंगी।

19 करोड़ की लागत से बने मेजर ध्यानचंद संग्रहालय को 20 से अधिक जोन में बांटा गया है, जिसका प्रत्येक जोन अपने आप में अद्भुत है। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संग्रहालय को आम जन के लिए एक सितंबर से खोला जाएगा। पांच साल तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क होगा।
विज्ञापन


ये शुल्क हुआ तय
आयु भारतीयों के लिए
विदेशियों के लिए

5 वर्ष की आयु तक निःशुल्क निःशुल्क

6 से 12 वर्ष तक 100
900

12 वर्ष से अधिक का 150 1500


इन परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
- पांच करोड़ से बने बुंदेलखंड कल्चरल सेंटर का लोकार्पण।
- स्मार्ट सिटी द्वारा पर्यटकों के लिए दो करोड़ से बनाए गए इंटरएक्टिव क्योस्क एवं पर्यटक सूचना केंद्र का लोकार्पण।
- नारायण बाग में फैंसी लाइटिंग, साइकिल ट्रैक, ओपन जिम, सोलर ट्री, बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए पार्क का लोकार्पण।
- स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए झांसी महानगर के दो प्रवेश द्वार का लोकार्पण।
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 11, बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में पांच स्मार्ट क्लास का लोकार्पण।
- दो करोड़ से पब्लिक बाइसिकिल शेयरिंग योजना का लोकार्पण।
- स्ट्रीट लाइटों के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनीटरिंग सिस्टम परियोजना का लोकार्पण।
- स्मार्ट सिटी द्वारा जेडीए के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालय का पुनः निर्माण कराया गया है, इसका भी लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed