फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will praise Maharaja Shri Agrasen by performing Aarti and Abhishek

आरती और अभिषेक कर करेंगे महाराजा श्रीअग्रसेन का गुणगान

Wed, 06 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Will praise Maharaja Shri Agrasen by performing Aarti and Abhishek
झांसी। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में इस बार महाराजा अग्रसेन की 5145वीं जयंती मनाई जा रही है। समारोह के तहत अग्रवाल समाज की संस्थाएं कई तरह के आयोजन कर रही हैं। महाराजा की आरती और अभिषेक कर उनका गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार के महामंत्री संजय कानोडिया बताते हैं कि 7 अक्तूबर को प्रभात फेरी निकालने की तैयारी हो रही है। शोभायात्रा श्रीअग्रसेन भवन से शुरू होगी। इसमें समाज के पुरुष और महिलाएं व बच्चे पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर हिस्सा लेंगे। घरों और प्रतिष्ठानों में आरती भी होगी।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन यूथ क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को बाबा श्री खाटू श्याम का कीर्तन किया गया। मंडली ने बाबा का गुणगान किया। बाबा की ज्योत जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन यूथ क्लब अपने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 5 अक्तूबर मंगलवार को शाम पांच बजे से अग्रवाल धर्मशाला गुसाईपुरा में श्री खाटू श्याम कीर्तन और गुणगान कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें भक्तों पर इत्र वर्षा, बाबा की ज्योत, 6 अक्तूबर को सुबह 7 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन का अभिषेक कर प्रसाद बांटा जाएगा। वहीं, 7 अक्तूबर सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी गुसाईपुरा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होगी। इसके अलावा 10 अक्तूबर को ऑनलाइन प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।
संस्था श्री अग्रसेन महाराज की जयंती पर महिलाओं के कार्यक्रम कराने की तैयारी कर चुकी है। रंगोली, व्यंजन और साज-सज्जा प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
बबीता गर्ग-अध्यक्ष, श्री अग्रवाल महिला जागृति मंच सदर
--
संस्था अग्रवाल समाज की महिलाओं को आगे लाने के लिए लगातार काम करती है। इससे प्रेरित होकर महिलाएं आयोजनों में खूब हिस्सा लेती हैं।
वेणु अग्रवाल-निर्वतमान अध्यक्ष, जागृति मंच
-
अग्रवाल समाज वर्ष भर सामाजिक कार्यक्रम भी कराता है। श्री अग्रसेन जयंती पर रंगारंग कार्यक्रमों में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगी।
अलका अग्रवाल-पूर्व अध्यक्ष, श्री अग्रवाल महिला जागृति मंच
-
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर महिलाओं के लिए तमाम कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महिलाओं ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है।
नीलम अग्रवाल-पूर्व अध्यक्ष, श्री अग्रवाल महिला जागृति मंच
-
समाज की महिलाएं प्रभात फे री से लेकर सभी कार्यक्रमों में पारंपरिक वेषभूषा में हिस्सा लेती हैं, परिवार के बच्चों को भी आगे लेकर आते हैं।
अंजू गुप्ता-
-
महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाएंगे, इसमें युवा भी हिस्सा लेंगे, लेकिन सभी को कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन करना पड़ेगा।
रजनी अग्रवाल
--
सात अक्तूबर को प्रभात फेरी के लिए सभी को रूपरेखा बता दी गई है। सभी लोग प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
संजय अग्रवाल-अध्यक्ष, श्री अग्रवाल समाज
-
पिछले दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन नहीं हुआ था। इस बार महाराजा का अभिषेक, पूजा और प्रसाद वितरण और अन्य आयोजन होंगे।
दीपक बंसल-कोषाध्यक्ष, श्री अग्रवाल समाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed