फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will not vote and will not enter the neighborhood

न वोट देंगे और न मुहल्ले में घुसने देंगे

Mon, 13 Feb 2017 12:34 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 13 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
 Will not vote and will not enter the neighborhood
न वोट देंगे और न मुहल्ले में घुसने देंगे - फोटो : demo
गुमनावारा मोहल्ले के लोग इस बार विधानसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे। सोलह साल से क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर न होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। इलाके के बीस-पच्चीस लोगों की टोली घर-घर जाकर लोगों से नोटा का बटन दबाने की अपील कर रही है। वह किसी भी प्रत्याशी को वोट न देने के लिए पर्चे भी बांट रहे हैं। इनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने हर बार पानी की परेशानी दूर करने का वादा कर उन्हें छला है, लेकिन अब और नहीं। वह प्रत्याशियों को मुहल्ले में न तो घुसने देंगे और न ही वोट देंगे।
विज्ञापन

जिले में 23 फरवरी को मतदान है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत को पुख्ता करने के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वह तरह-तरह के वादे भी कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से सटे गुमनावारा मोहल्ले के लोगों को उम्मीदवारों के इन वादों से चिढ़ हो रही है। क्षेत्र के कृष्णा वर्मा, क्रांति कुमार शर्मा, पियूष सोनी, आशीष पटेल और धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मोहल्ले में जलापूर्ति के लिए 80 सरकारी हैडपंप लगे हैं, लेकिन चलते सिर्फ पांच ही हैं। आसपास मेडिकल कालेज और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय होने के बाद भी यहां सोलह वर्षों से पानी की समस्या है। हर बार जनप्रतिनिधियोें ने बेहतर जलापूर्ति के वादे किए, लेकिन पूरे नहीं हुए। इससे नाराज लोगों ने इस बार किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं करने का फैसला किया है। बीस-पच्चीस लोगों की टोली घर-घर जाकर लोगों से मतदान के समय नोटा का बटन दबाने की अपील कर रही है। लोगों ने बताया कि जब तक समस्या दूर नहीं हो जाती, तब तक किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को मोहल्ले में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन


सूखा क्षेत्र होने से मुसीबत 
वार्ड नंबर 29 गुमनावारा पिछोर मोहल्ले को ड्राई क्षेत्र में शामिल किया गया है। यहां सरकारी हैंडपंप और बोर पानी नहीं दे पाते हैं। जल निगम अभी तक यहां पाइप लाइन भी नहीं बिछा पाया है। सर्दियों में पानी की व्यवस्था कुछ ठीक रहती है, लेकिन गर्मियों में स्थिति भयावह हो जाती है। इस वार्ड में तीन हजार से अधिक घर और बीस हजार से अधिक आबादी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टर में नाम लिखकर मांग रहे समर्थन
घर-घर जाकर नोटा का बटन दबाने के लिए लोगों को पर्चे बांट रहे हैं और उनका एक रजिस्टर में नाम लिखकर हस्ताक्षर करवा रहे हैं। जो भी व्यक्ति किसी प्रत्याशी के पक्ष में जाएगा, मोहल्लेवासी उसका बहिष्कार करेंगे। - विनय उपाध्याय

प्रत्याशियों का प्रवेश प्रतिबंधित 
इस बार चुनाव में किसी भी प्रत्याशी के वादों को नहीं सुनना है। इस कारण मोहल्ले में प्रत्याशियों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। एक-दो बार प्रत्याशी आए भी हैं तो उनको हम लोगों ने लौटा दिया। - बृजविहारी पटैरिया
 
वर्जन
-----
सही है लोगों का निर्णय
पानी की समस्या के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन निदान नहीं हुआ। क्षेत्र के लोग जो भी निर्णय लेंगे हम उनके साथ हैं। नोटा का बटन दबाने से जनप्रतिनिधियों को सबक मिलेगा। - अमित यादव, पार्षद, वार्ड नंबर 29

जल्द मिलेगा पानी
मतदान के समय नोटा का बटन दबाना किसी समस्या का हल नहीं है। पेयजल महायोजना स्वीकृत हो चुकी है। लोग सब्र से काम लें, उन्हें जल्द ही पानी मिलेगा।  - रवि शर्मा, भाजपा प्रत्याशी
 
समस्या दूर करेंगे 
एक ही पार्टी के सांसद, विधायक और मेयर होने के बावजूद भी समस्या का निदान न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग वोट करें, उनकी समस्या का निदान किया जाएगा। - राहुल राय, प्रत्याशी कांग्रेस 


वरीयता से होगा निदान 
क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या का वरीयता से समाधान किया जाएगा। जनता मतदान करे, यह उनका अधिकार है। क्योंकि नोटा किसी समस्या का समाधान नहीं है। - सीताराम कुशवाहा, प्रत्याशी बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed