फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will not be required to be registered: CA Pakanj Shah

वसीयत का रजिस्टर्ड होना जरूरी नहीं है: सीए पकंज शाह

Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will not be required to be registered: CA Pakanj Shah
झांसी। चार्टर्ड अकाउंटेंट ब्रांच के तत्वाधान में सीए हरीश गुप्ता की अध्यक्षता में दो दिवसीय संगोष्ठी गाजियाबाद से आए कमिटी ऑन इन्वेस्टर अवेयरनेस एवं कैपिटल मार्केट के अध्यक्ष सीए अनुज गोयल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सीए पंकज शाहन ने संपत्ति संबंधी विवाद पर जानकारी देते हुए कहा कि वसीयत का रजिस्टर्ड होना जरूरी नहीं है परंतु रजिस्टर्ड होने से उसका सत्यापन आसन होता है और प्रोबेबेट कराने की जरूरत नहीं पड़ती साथ ही साथ वसीयत स्टांप पेपर पर बनाना जरूरी नहीं है। सादा कागज पर बनाई हुई वसीयत भी मान्य होगी लेकिन वसीयत में तारीख का उल्लेख होना जरूरी है क्योंकि सबसे बाद वाली वसीयत ही मान्य होगी। सीए आशीष वेश ने जीएसटी की बारीकियों के बारे में बताया कि अगर कोई व्यापारी बोगस एवं जाली प्रपत्र या बिल के द्वारा इनपुट का लाभ लेता है तो उसको जीएसटी के प्रॉसिक्यूशन में जेल जाना पड़ सकता है इसलिए इनपुट का लाभ लेते समय बहुत ध्यान रखना होगा। पूर्व अध्यक्ष एवं स्टडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए रचित अग्रवाल ने बताया कि यह पूरे भारत की पहली रीजनल कांफ्रेंस है जो कोविड के बाद प्रत्यक्ष रूप में हो रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीए शिवा लिखधारी, मनोज बादल, आर एस व्यास, वैभव अग्रवाल, कपिल खन्ना, आनंद सक्सेना, रमन गुप्ता, राकेश विजयवर्गीय, शोभित अग्रवाल, मनोज बादल, विशाल अग्रवाल, समर अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, प्रखर सिंघल, नित्या पवानी, नेहा अग्रवाल, प्रकाश हिरवानी, शुभम अग्रवाल, आनंद बुधरानी, अमन अग्रवाल, अमन हिरवानी, सौरभ अग्रवाल, शिवी तिवारी, संजीव जैन, विनीत अग्रवाल, रचना जैन, अनुराग अग्रवाल, रोहित दरगर आदि उपस्थित रहे। संचालन गौरव गुप्ता एवम आभार सचिव अंचित अग्रवाल ने किया। उपाध्यक्ष सागर अत्रि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed