फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will increase employment opportunities by creating harmony in industry, institute: Jitin

इंडस्ट्री, इंस्टीट्यूट में सामंजस्य बना बढ़ाएंगे रोजगार के मौके: जितिन

Fri, 29 Oct 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Will increase employment opportunities by creating harmony in industry, institute: Jitin
झांसी। राजकीय पॉलिटेक्निक में मॉडल प्रदर्शनी, छात्रों का सम्मान और संवाद कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूट में सामंजस्य बनाकर रोजगार के अवसरों को बढ़ाएंगे। पॉलिटेक्निक में लैब और इंक्यूबेशन सेंटर भी बनाएंगे। ताकि, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पॉलिटेक्निक में सिर्फ 20 फीसदी छात्राएं पढ़ती हैं और 80 प्रतिशत छात्र। इस अनुपात को सुधारने की जरूरत है। जब देश में महिलाओं की आधी आबादी है तो प्राविधिक शिक्षा में क्यों नहीं। विभाग अब छात्राओं के लिए योजनाएं बनाएंगे। आने वाली पीढ़ियों के लिए तमाम संसाधन और अवसर लाएंगे। बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में प्राविधिक शिक्षा की फौज तैयार करना चाहते हैं। सरकार का प्रयास है कि छात्र डिग्री लेकर भटके नहीं। उसे न सिर्फ रोजगार मिले, बल्कि वह खुद स्वरोजगार दे सके। छात्रों से उन्होंने शोध और नवप्रवर्तन पर ध्यान देने की अपील की। प्रधानमंत्री के थ्री-सी वाले मंत्र को दोहराते हुए कहा कि जिज्ञासा, रचनात्मकता और प्रतिबद्धता से हर मुकाम पाया जा सकता है। बोले कि पॉलिटेक्निक का भवन काफी पुराना हो गया है। अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देने का प्रयास करेंगे। महिला पॉलीटेक्निक के प्राचार्य से कहा कि निर्माण का प्रस्ताव पास हो गया है। इसे जल्द पूरा कराएं। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि देश में प्रतिभा का अभाव नहीं है। बस उन्हें निखारने की जरूरत है। प्राविधिक शिक्षा क्षेत्र में छात्रों की प्रतिभा को निखारकर देश के विकास में योगदान देने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए पॉलीटेक्निक में हर संभव जरूरतों को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने भी हामी भर दी है। इस दौरान संयुक्त निदेशक दिनेश मोहन सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, प्राचार्य एलएस यादव, अनुरोध कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्रों को नवंबर में मिलेंगे टैबलेट
मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समर्थ बनाने के लिए योगी सरकार की टैबलेट वितरण योजना के बारे में भी बताया। कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। संयुक्त निदेशक को निर्देश दिए कि अंतिम वर्ष के छात्रों को इसमें प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों से संवाद कर मांगे सुझाव
मंत्री ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर सुझाव मांगे और समस्याएं भी जानीं। छात्रा तनिष्का शर्मा ने उनसे रोजगारपरक शिक्षा देने पर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास भी इसी ओर है। आयुष गुप्ता ने संस्थान में सुविधाएं कम और समस्याएं ज्यादा होने की बात कही। इस पर मंत्री ने निस्तारण का भरोसा दिया। राहुल अहिरवार ने हॉस्टल बंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed