फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will have to go to the mother without reservation Darbar

बिना रिजर्वेशन के जाना पड़ेगा मां के दरबार

Tue, 27 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Will have to go to the mother without reservation Darbar
train, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। अगर आप नवरात्र में वैष्णो देवी, मैहर या अन्य तीर्थ स्थल पर जाना चाहते हैं और आपने अभी तक रिजर्वेशन नहीं कराया है तो अब बिना बर्थ के ही आपको यात्रा करनी पड़ेगी। नवरात्र में तीर्थ स्थलों को जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। अब बर्थ के लिए तत्काल टिकट पर ही उम्मीद टिकी है।
विज्ञापन


श्रद्धालु नवरात्र पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन करने जाना चाहते हैं। यही कारण है कि वैष्णाें देवी (जम्मू), तिरुपति बालाजी (तिरुपति), शिरडी के र्साइं बाबा (मनमाड) तथा जगन्न्नाथ पुरी (पुरी), मैहर (कटनी), हिमाचल स्थित कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी (पठानकोट) की ओर जाने वाली ट्रेनों अभी से बर्थें फुल हो गई हैं। इन तीर्थ स्थलों की ओर प्रमुख रूप से मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, जयंती जनता एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, कुशीनगर एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन होता है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में स्लीपर व एसी के किसी भी श्रेणी कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थित वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की हैं। यहां जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। वहीं, यात्रियों को एक दिन पहले तत्काल कोटे से ही अब कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद हैं, मगर उसमें अधिक मांग होने के कारण इक्का-दुक्का यात्रियों को ही कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। ऐसी स्थिति में यात्रियों को  जनरल कोच या वेटिंग टिकट पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed